Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में आवासीय योजनाओं को सख्ती से लागू करें:दत्तात्रेय

Updated on Thursday, July 29, 2021 22:19 PM IST

 
चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार की आवासीय योजनाओं के तहत गरीब, वंचित व बेघर लोगों को छत मुहैया करवाने के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह बात उन्होंने गुरुवार को हरियाणा राजभवन में उनसे मुलाकात करने आए अधिकारियों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में कही। 
हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एस.के. मित्तल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, राज्य के गृह व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस के.सी. पुरी, दीप भाटिया, चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजमेर सिंह मलिक, राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त नरेन्द्र सिंह यादव व हरियाणा राज्य बाल-कल्याण परिषद् की उपाध्यक्षा श्रीमती परीशा शर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग मुलाकात की।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि वे राज्य में और बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने के मामले में कार्य करें ताकि हरियाणा पूरे देश में आदर्श राज्य के रूप में पहचान बना सके। इसके साथ-साथ प्रदेश को हर तरह से अपराध मुक्त व नशामुक्त बनाने के लिए भी अधिकारियों को और ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करना है।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि अधिकारी विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय कायम करें, जिससे प्रदेश में सुशासन के परिणाम सामने आएगें। राज्य में वर्ष-2021 को ‘‘सुशासन परिणाम वर्ष’’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें संतुष्टी है कि प्रदेश ई-गवर्नेंस से गुड-गवर्नेंस की तरफ बढ़ा है। अटल सेवा केन्द्रों, सरल केन्द्रों, अंत्योदय सरल केन्द्रों के माध्यम से 550 से भी अधिक सेवाएं और योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है। 
राज्यपाल ने प्रदेश में उच्च शिक्षा पर बात करते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करें, क्योंकि नई शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों की अति महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने नए रोजगारोन्मुखी व व्यावहारिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों शुरू पर विशेष बल देते हुए यह भी कहा कि हरियाणा शिक्षा नीति की शुरूआत करने वाला पहला राज्य बने।
दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से संबधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर बाल-कल्याण परिषद् के माध्यमों से क्रियान्वित किया जाएगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को ही बी.ए. भानुशंकर को भी विधिवत पूजा के बाद पदभार ग्रहण करवाया। बी.ए. भानुशंकर राज्यपाल के आई.टी. सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने अलग-अलग मुलाकात के दौरान सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और अधिकारियों व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का अभिवादन स्वीकार किया।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X