Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भारी बरसात से उफान पर यमुना नदी

Updated on Wednesday, July 28, 2021 18:53 PM IST

यमुनानगर। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने यमुना से सटे गांवों को हाई अलर्ट जारी किया।हथनी कुंड बैराज पर बनाए गए बाढ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी प्रवीण अत्री ने बताया कि आज दोपहर से पहले यमुना का जलस्तर एक लाख 59 हजार  603 क्यूसिक था और दोपहर तीन बजे यह घटकर एक लाख 30 हजार हो गया है। सुबह का यमुना में छोडा गया पानी 72 घंटे बाद दिल्ली में पहुंचेगा।

(SUBHEAD)

पश्चिमी यमुना नहर को बंद कर दिया गया है ताकि शहर के बीच से निकल रही यमुना नहर के साथ लगते गांवों में इसकी मार ना झेलनी पड़े। जिला प्रशासन ने बाढ़ की हर स्थिति से निपटने की पूरी तरह तैयारी कर ली है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने  27 जुलाई से 30 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने स्टेट डिजासटर रिलीफ फोर्स की टीमों को बुला लिया है और बिलासपुर तक पहुंच गई है।

अगर अधिक टीमों की जरूरत पडती है तो उसका भी इंतजाम किया गया है । यमुना से सटे गांवों के सरपंचों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है और यमुना मे ना जाने पर रोक लगा दी है।  बता दें कि 2019 के बाद यमुना नदी के गेट नहीं खुले थे। लेकिन आज हथनी कुण्ड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं । पिछले वर्ष बारिश कम होने से जलस्तर भूमि के काफी नीचे चला गया था और सिंचाई के लिए पानी की समस्या बढ़ गई थी। लेकिन अब बरसात के होने से पानी की आपूर्ति संभव हो पाएगी और सिंचाई से लेकर अन्य कार्यों में जल संचय का लाभ मिलेगा। वहीं पानी के संकट से जूझ रही दिल्ली को भी राहत मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X