Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

केंद्र सरकार के खिलाफ तीसरे मोर्चे का करेंगे गठन:चौटाला

Updated on Tuesday, July 27, 2021 22:34 PM IST


चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने एक बार फिर से देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को बढ़ावा देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के खिलाफ तीसरे मोर्चे का गठन बेहद जरूरी है।
मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग परेशान है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति, महिलाएं आज केंद्र की नीतियों से तंग हैं। इसलिए आज सबसे बड़ी आवश्यकता मौजूदा शासन का पतन कैसे किया जाए। 
इसके लिए उनका प्रयास ये होगा कि वो एक मजबूत तीसरा मोर्चा बनाएंगेे। 
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से संपर्क स्थापित करेंगे और इस भ्रष्ट केंद्र सरकार के खिलाफ एक मजबूत तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे। 25 सितंबर को देवी लाल का जन्म-दिवस है और वो उस जन्म-दिवस से पहले हर प्रदेश में जाएंगे, सभी राजनैतिक विपक्षी पार्टियों के लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। भाजपा के कुशासन का अंत करने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा भी 25 सितंबर को की जाएगी।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो भाजपा-गठबंधन सरकार को अत्यंत भ्रष्ट मानते हैं। इस सरकार ने समूचे प्रदेश के हर वर्ग और हर जात के लोगों को बेरोजगार कर दिया है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। 
उन्होंने कहा कि 2005 में जब उनकी सरकार गई थी तो दो हजार करोड़ रुपए खजाने में छोडकऱ गए थे, आज प्रदेश पर भाजपा-गठबंधन सरकार ने लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लाद दिया है। आज हालत यह है कि कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी हर महीने कर्ज लेना पड़ता है। 
 

 

 

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X