Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सूक्ष्म सिंचाई योजना पर फोकस करें सभी जिला उपायुक्त:मनोहर लाल

Updated on Thursday, July 22, 2021 21:07 PM IST


चंडीगढ़, 22 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सभी उपायुक्तों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों की सूक्ष्म सिंचाई एवं परिवार पहचान पत्र के सम्बंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 
बैठक में प्रदेश के सभी उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर कोने में प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगाने के लिए सरकार 85 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। अधिक से अधिक किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करें। 
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों से उनके जिलों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली और सूक्ष्म सिंचाई के लिए दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों भिवानी, रेवाड़ी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। इनमें से भी चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों पर और अधिक फोकस करते हुए योजना को क्रियान्वित करने के लिए कहा। 
उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ लगते जिलों में पानी की अधिक समस्या है, इसलिए इन जिलों में न केवल सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को गति देने के लिए काम करें बल्कि इन जिलों में सिंचाई विभाग के पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति भी करें। मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र योजना के विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्तों से फीडबैक लिया और सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए कहा। 
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान को सामाजिक जिम्मेदारी मानकर काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए वालंटियर्स, कॉलेज विद्यार्थी और समाज सेवकों को प्रोत्साहित करें ताकि सर्वे का कार्य जल्द पूरा करके अति गरीब परिवारों को लाभ दिया जा सके। 
इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, पीके दास, श्रीमती धीरा खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर एवं अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ.अमित अग्रवाल सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X