Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

फोन टैपिंग की जांच करवाए केंद्र सरकार: सैलजा

Updated on Wednesday, July 21, 2021 22:53 PM IST

चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से फोन टैपिंग मामले की जांच करवाने की मांग करते हुए कहा है कि इस्राइली सॉफ्टवेयर पेगासस के माध्यम से की गई जासूसी मामले में केंद्र सरकार की चुपी से साफ है कि यह पूरा मामला सरकार की सहमति से हुआ है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार शामिल है।
आज चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुईं सैलजा ने आरोप लगाया कि अपने विरोधियों, अपनी ही सरकार के ही मंत्रियों, जजों, संवैधानिक संस्थाओं और पत्रकारों की जासूसी करना बहुत बड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि पेगासस के जरिये अकेले भारत नहीं बल्कि दुनियाभर के 45 देशों में जासूसी हुई है। इस्राइल कंपनी ने साफ कहा है कि यह सॉफ्टवेयर केवल सरकारों को बेचा जाता है, प्राइवेट लोगों को नहीं। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार स्पष्ट करे कि यह सॉफ्टवेयर खरीदा गया या नहीं। देश में इसका इस्तेमाल हुआ या नहीं। 
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं की भी जासूसी हुई है। सैलजा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सॉफ्टवेयर का मिसयूज हुआ। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार गिराने में भी इसके इस्तेमाल के आरोप लगाए। इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में होनी चाहिए। या फिर सरकार ज्वाइंट पार्लियामेंटरी कमेटी (जेपीसी) से जांच करवाए।
एक सवाल के जवाब में सैलजा ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नेशनल सिक्योरिटी या आतंकियों से निपटने के लिए किया गया है, तो भी सरकार को इस बारे में बताना चाहिए। सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए फोन टेपिंग करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए सैलजा ने कहा, 'देश का ध्यान असल मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा ऐसे ही हथकंडे अपनाती है। यह मामला केंद्र से जुड़ा है और हरियाणा के सीएम का इससे कोई ताल्लुक नहीं। जिस तरह से मोदी सरकार ने अपने मुख्यमंत्रियों की ड्यूटी लगाई है, उससे साफ है कि सरकार की नीयत में खोट है। यूपीए सरकार के समय भाजपा नेता इन मुद्दों को उठा चुके हैं। आज के दिन जासूसी का मुद्दा है तो इसका जवाब देना चाहिए'।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन गठन को लेकर सैलजा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी। कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का अंतर्कलह नहीं है। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, नारायणगढ़ विधायक शैली गुर्जर, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, सढ़ौरा विधायक रेणु बाला, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रोहित जैन व मीडिया इंचार्ज निलय सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X