Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में सूक्ष्म सिंचाई के लिए किसानों को करें जागरूक:मनोहर लाल

Updated on Friday, July 16, 2021 23:27 PM IST


चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई का कवरेज क्षेत्र बढ़ाने के प्रयास किए जाएं और साथ ही किसानों को सूक्ष्म सिंचाई से होने वाले फायदे के बारे में शिक्षित किया जाए।
मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां ‘माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डिवलेपमैंट अथोरिटी’ द्वारा संचालित की जा रही करीब 1200 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने ‘माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डिवलेपमैंट अथोरिटी’ की प्रगति के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात, सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के विशेष सचिव श्री पंकज ने अथोरिटी द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजना-वार प्रगति प्रस्तुत की। 
मुख्यमंत्री ने राज्य में अधिक से अधिक क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के तहत लाने पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में सूक्ष्म सिंचाई के तहत आने वाले क्षेत्र को पानी के स्रोत (यानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नहर, तालाब या ट्यूबवेल से सींचा जाता है) के अनुसार भी पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त जल स्रोतों की उपलब्धता के अनुसार सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सिंचित किए जाने के लिए भविष्य हेतु लक्ष्य निर्धारित किए जाने चाहिए। 
उन्होंने सिंचाई विभाग को ‘लिफ्ट नहर सिंचाई प्रणाली’ के माध्यम से सिंचित क्षेत्र की पहचान करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के तहत लाने के लिए प्रयास किए जाएं ताकि बचाए गए पानी का उपयोग वर्षा-सिंचित क्षेत्रों की सिंचाई के लिए किया जा सके। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव-वाइज भू-जल स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा तथा 30 मीटर से अधिक गहरे भू-जल स्तर वाले गांवों में किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मांगोन्मुख सिंचाई जल की आपूर्ति हेतु ब्लॉक-वाइज सतही जल की उपलब्धता एवं मासिक-मांग की गणना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूक्ष्म सिंचाई के लाभों के बारे में किसानों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।
 

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X