Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना के बावजूद लाभ में रहा चंडीगढ़ हवाई अड्डा

Updated on Friday, July 16, 2021 23:25 PM IST

 
 
 
 
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड द्वारा वर्ष 2020-2021 के लिए तीन करोड़ 56 लाख रुपये का लाभांश दिया गया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस लाभ की राशि से टीडीएस काटने के उपरांत चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के सीईओ अजय कुमार के साथ मुख्य वित्तीय अधिकारी राकेश डेम्बला और कंपनी सचिव अवनीत कौर द्वारा 3.20 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बाला जी जोशी भी उपस्थित रहे। 
सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड, जोकि भारतीय विमानन प्राधिकरण और हरियाणा एवं पंजाब सरकार का एक संयुक्त उद्यम है, में हरियाणा सरकार की 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि लाभांश का भुगतान वर्ष 2020-2021 के लिए किया गया है।  
गौरतलब है कि कोरोना से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस दौरान देशभर में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। घरेलू उड़ानें पुन: शुरू होने के बाद भी यात्रियों की संख्या पर पाबंदी रही। चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने इस कठिन दौर से गुजरने के बावजूद भी लाभ कमाया और अपने हितधारकों को लाभांश का भुगतान किया। हवाई अड्डे ने वर्ष 2020-21 में 13.70 लाख घरेलू यात्री और वर्ष 2019-20 में 23.23 लाख घरेलू यात्रियों की आवाजाही को संभाला है। 
प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे पर हाल ही में इन-लाइन बैगेज सिस्टम की स्थापना का कार्य पूरा किया गया है। यह सिस्टम शुरू होने से यात्रियों को बैगेज स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे मशीन पर कतार नहीं लगानी पड़ती। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे का उन्नयन करते हुए तीन यात्री बोर्डिंग ब्रीजिज़ भी स्थापित किए गए हैं,जिससे इनकी संख्या बढकऱ अब पांच हो गई है। इसके अतिरिक्त यहां हाल ही में 14 विमान पार्किंग बेज़ का निर्माण कार्य पूरा किया गया है और अब विमान पार्किंग स्टेंड्स की संख्या बढकऱ 23 हो गई है। 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र से कार्गो को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डे पर खराब होने वाले कार्गो सहित 2500 मीट्रिक टन को संभालने की क्षमता वाला नया एकीकृत कार्गो कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है। कार्गो कॉम्प्लेक्स तैयार है और महीने के अंत तक इसके चालू होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, रनवे क्षमता बढ़ाने के लिए दक्षिणी टैक्सी ट्रैक का निर्माण किया गया है और इसे अगस्त माह में परिचालन में लाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-पटना की उड़ानें, जिन्हें कोविड के कारण निलंबित कर दिया गया था, फिर से शुरू होने जा रही हैं। गुवाहाटी और भुवनेश्वर जैसे नए गंतव्यों के लिए भी शीघ्र ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X