Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बंडारू दत्तात्रेय बने हरियाणा के 18वें राज्यपाल

Updated on Friday, July 16, 2021 23:17 PM IST

 
 
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बृहस्पतिवार को राज्य के 18 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हरियाणा राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने बंडारू दत्तात्रेय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ ग्रहण समारोह में आए महानुभावों सेे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी बधाई स्वीकार की। इस दौरान हरियाणा आम्र्ड पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। समारोह में राज्यपाल की पत्नी व राज्य की प्रथम महिला बंडारू वसंता, पुत्री बंडारू विजयलक्ष्मी और उनके परिवारजन व रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। 
बंडारू दत्तात्रेय केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके हैं। उनका जन्म 12 जून 1947 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से बीएससी की डिग्री हासिल की। वह पहली बार 1991 में दसवीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1998 में वह सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने। 
वर्ष 1999 में हुए मध्यावधि चुनाव में फिर उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने। वर्ष 2002 से 2003 तक वह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रहे और वर्ष 2003 से 2004 तक उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तथा गरीबी उन्मूलन (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। बंडारू दत्तात्रेय ने वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार भी संभाला। वर्ष 2019 में वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए। 
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनौर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओ पी यादव, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, राज्यपाल के निजी सचिव कैलाश नागेश, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओ. पी. धनखड़, हरियाणा के प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू समेत विभिन्न दलों के विधायक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों एवं निकट संबंधियों में बी. जिगनेश रेड्डी, बी.जनार्दन रेड्डी, बी. जयावाणी रेड्डी, एम.सत्यम यादव, एम.चैतन्य, एम.आश्रिता, एला स्वरूपा, एला आद्याश्री, संध्या, एला सादना, बंडारू शिवशंकर, एन. संतोष कुमार, नगमा, रोहित रेड्डी (साई), एला सार्थ बाबू, एला जया श्रेयस, सुरी वेंकटरमण, आर. महेश, भानू शंकर, नलिनी सुजाता, विभास, प्रणव आदि मौजूद रहे।
Readers' Comments
ਕੇਵਲ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕੰਵਲ , ਲੇਖਕ 5/29/2023 12:40:01 PM

ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦਾ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਤੁਸੀ ਵਧਾਈ ਦੇ ਪਾਤਰ ਹੋ। ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X