Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

शिक्षा पर सभी का एक समान अधिकार:प्रवीण अत्री

Updated on Friday, July 16, 2021 16:54 PM IST

 
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव प्रवीण अत्री ने  कहा है कि शिक्षा पर सभी का एक समान अधिकार है। वर्तमान परिवेश में कोई भी बच्चा शिक्षा से अछूता नहीं रहना चाहिए। इसके लिए जहां प्रदेश सरकार अपने स्तर पर योजनाएं चला रही है वहीं सामाजिक संगठनों का भी यह फर्ज है कि वह सरकार की शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के साथ समाज के अभावग्रस्त व निराश्रित बच्चों को जोड़ें।
(SUBHEAD)
प्रवीण अत्री बुधवार को पंचकूला के सैक्टर-12-ए में स्थित बाल सदन में प्रयोग फांउडेशन द्वारा आयोजित ‘शिक्षा बैंक’ कार्यक्रम के तहत निराश्रित बच्चों को स्टेशनरी व अन्य पाठय सामग्री वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर वर्ग के लिए जरूरी है। ऐसे में सामाजिक संगठनों को शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए। प्रवीण अत्री ने कहा कि कोरोना काल में सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी बढ़ी है। स्कूल से दूर हुए अभावग्रस्त बच्चों का भविष्य उज्जवल करने के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ प्रयास करना चाहिए।
(MOREPIC1)  
इस अवसर पर बोलते हुए प्रयोग फांउडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हरियाणा के कई जिलों में शिक्षा बैंक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर माह बच्चों को पाठय सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। महिला विंग की अध्यक्ष क्राउन डैंटल केयर इंपलांट सेंटर की निदेशक डॉ.कविता शर्मा ने बताया कि बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी विभिन्न शिविरों को आयोजन किया जाता है।
निकट भविष्य में निराश्रित बच्चों के डेंटल जांच कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर पंचकूला जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह दलाल ने बताया कि पंचकूला में चल रहे केंद्रों में कोरोना काल में बच्चों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रखा जा रहा है। यहां समय-समय पर बच्चों को मिलने वाले भोजन तथा आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाता है।
बाल सदन की अध्यक्षा कल्पना घई ने बताया कि दो कमरों से शुरू हुए इस सदन में आज करीब 24 बच्चे हैं। जिनके रहने तथा शिक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। यहां के कई बच्चे काबिल आफिसर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर बाल सदन की संयुक्त सचिव शालिनी गुप्ता, वित्त सचिव आर.एल. अग्रवाल, सुपरीडेंट सपना के अलावा प्रयोग फांउडेशन के प्रतिनिधि नवनीत शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
 
समाज सेविका प्रियंका हुड्डा को किया सम्मानित
(MOREPIC2)
बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव प्रवीन अत्री ने पंचकूला निवासी प्रियंका हुड्डा को भी सम्मानित किया। प्रियंका हुड्डा ने कोरोना काल के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ को दस हजार मास्क देने के अलावा पंचकूला जिला प्रशासन के आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाने, पंचकूला सिविल अस्पताल को डेढ सौ डैड बॉडी किट मुहैया करवाने, मेडिकल किट आदि मुहैया करवाने समेत समाज सेवा के कई कार्यों को अंजाम दिया है। प्रियंका हुड्डा पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दे रही हैं। जिसके चलते आज उन्हें सम्मानित किया गया।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X