Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में इस साल नहीं होगा खेलो इंडिया का आयोजन

Updated on Wednesday, July 14, 2021 09:22 AM IST

 

 

चंडीगढ़, 12 जुलाई। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ की मेजबानी कर रहे हरियाणा राज्य ने कोरोना महामारी की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर इन गेम्स का आयोजन फरवरी 2022 में करवाने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा 2021 पर गठित आयोजन-सह-समन्वय कमेटी की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना प्रोटोकोल नियमों का पालन खेलों के दौरान किया जाना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि चूंकि खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 श्रेणी में होने हैं। जैसा कि एम्स नई दिल्ली के निदेशक व अन्य विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर अक्तूबर-नवम्बर में आने संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि नये केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी इस कार्यक्रम के बारे निरंतर बातचीत की जाए और हो सके तो हिमाचल प्रदेश के किसी स्थान पर गेम्स का कोई न कोई ईवेंट करवाने की संभावनाएं तलाशी जाएं।
खेल निदेशक पंकज नैन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा 2021 की मुख्य विशेषताओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि गेम्स अंडर-18 आयु वर्ग में होने हैं,जिसमें पांच स्वदेशी गेम्स सहित कुल 25 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि लगभग 8500 खिलाडिय़ों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें 5072 एथलीट्स होंगे, 2400 महिला एवं 2672 पुरुष खिलाड़ी होंगे। 
उन्होंने बताया कि पंचकूला, चण्डीगढ़, शाहबाद, अम्बाला तथा दिल्ली पांच स्थानों पर 21 से 30 नवंबर तक खेलों का आयोजन करवाने का प्रस्ताव है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तिथि को आगे बढ़ाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि खेलों का मसकॉट ‘धाकड़’ तय कर लिया गया और ‘जर्सी’ एवं ‘लोगो’ शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, वित्तायुक्त राजस्व संजीव कौशल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की उपप्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X