Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मारुति-सुजुकी ने खरखोदा में बड़ा प्लांट लगाने के लिए मांगी करीब 900 एकड़ जमीन - डिप्टी सीएम

Updated on Wednesday, July 14, 2021 09:16 AM IST


 
*चंडीगढ़, 13 जुलाई।* मारुति-सुजुकी कंपनी हरियाणा में एक और बड़ा प्लांट स्थापित करना चाहती है और इसके लिए कंपनी ने सोनीपत जिले के खरखोदा में 900 एकड़ से ज्यादा जमीन हरियाणा सरकार से मांगी है। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को जेजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को दी। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के मारुति को लेकर लगाए आरोपों के सवाल पर कहा कि सुरजेवाला के आरोप तथ्यों से परे है और मारुति हरियाणा में लगा अपना कोई भी प्लांट शिफ्ट नहीं कर रहे है।  
 
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगले दो माह में हरियाणा में बड़े निवेश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मारुति-सुजुकी कंपनी से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि मारुति-सुजुकी ने खरखोदा में अपना प्लांट लगाने के लिए एचएसआईआईडीसी से जमीन की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गाड़ियों के उत्पादन के लिए 800 एकड़ से ज्यादा और बाईक उत्पादन के लिए 100 एकड़ से ज्यादा जमीन सुजुकी कंपनी ने मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार एटीएल और फ्लिपकार्ट की तरह आने वाले दिनों में हरियाणा की धरती पर मारुति कंपनी के भी एक विशाल प्लांट की नींव रखने का कार्य करेगी। 
 
साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई ई-व्हीकल पॉलिसी के तहत भी निस्सान, हुंडई जैसी विदेशी कंपनियां जो देश में प्लांट लगाने में रुचि रखती है, उन्हें हरियाणा में निवेश करवाने का सरकार का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर दो बड़ी व्हीकल की बैटरी बनाने वाली कंपनियों से सरकार की चर्चा भी हुई है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम व नई एक्साइज पॉलिसी का लाभ मिला है और इस बार करीब 17 प्रतिशत आबकारी राजस्व बढ़ा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार इस राजस्व रिकार्ड वृद्धि को और बढ़ाने का प्रयास करेगी।
 
प्रदेश में पंचायत चुनाव के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों से जुड़ी हाईकोर्ट में तीन अलग-अलग याचिकाएं लगी हुई है, जिन पर सुनवाईयां हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जिला परिषद के पुर्ननिर्धारण के कारण चुनाव में देरी होती है तो उस स्थिति में सरकार के समक्ष जिला परिषद और ब्लॉक समिति को छोड़कर पंच-सरपंचों का चुनाव करवाने का विकल्प है और इसको लेकर सरकार जल्द चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भेजेगी।
(SUBHEAD)
 
 
हरियाणा कांग्रेस में चल रही उठापटक के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है बल्कि ऊपर तक कांग्रेस का यही हाल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से पहले कांग्रेस अपने शीर्ष नेतृत्व को सही करे। उन्होंने अमेरिका का इतिहास बताते हुए कहा कि वहां 100 साल से ज्यादा कोई राजनीतिक दल नहीं चला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसा ही हाल कांग्रेस का हो गया है। करीब सवा सौ साल कांग्रेस को हो गए है, अब कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक बैठी टीमें कांग्रेस को अंत की ओर लेकर जा रही हैं।

 

 

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X