Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करवाए धानक समाज: मनोहर लाल

Updated on Wednesday, July 14, 2021 09:12 AM IST


चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धानक समाज का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों उच्च शिक्षा ग्रहण करवाएं ताकि उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को उनके आवास पर प्रदेशभर से आए धानक समाज के प्रतिनिधिमण्डल से बातचीत के दौरान कही।
धानक समाज के प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अमरजीत सिंह ने किया। कोविड के कारण प्रदेशभर में संत कबीरदास जयंती पर मुख्यमंत्री वर्चुअली शामिल हुए थे, इसके लिए समाज के लोग उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। समाज के लोगों ने संत कबीर दास की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि उनका हर सम्भव प्रयास है कि गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों सकें। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान जिन गरीब परिवारों के बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया है उनकी परवरिश के लिए मुख्यमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई जा रही है। ऐसे परिवारों को कोविड काल में आर्थिक मदद भी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आउटसोर्सिंग नीति में भी नियमानुसार 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। जिन परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है उन परिवारों के बच्चों को हरियाणा सरकार पांच प्रतिशत अतिरिक्त अंक प्रदान करने का लाभ दे रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X