Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रोहतक के प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांगों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Updated on Wednesday, July 14, 2021 09:07 AM IST


चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांगजन अब राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (सिरतार) रोहतक में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस संस्थान में लम्बे समय से विद्यार्थियों से वसूल किए जा रहे पंजीकरण शुल्क, मासिक शुल्क तथा होस्टल फीस पूरी तरह से माफ कर दी है। 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित ‘सिरतार’ गवर्निंग बॉडी की पांचवीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले संस्थान में पढ़ रहे दिव्यांगजनों से उक्त शुल्क लिए जाते थे, जिसके कारण उन्हें दिक्कत महसूस होती थी। 
इस संस्थान में जेबीटी, बीएड, पीजीडीआरपी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की विशेष शिक्षा दी जाती है। इसमें करीब 150 दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था हैं। इसके साथ ही सिरतार के निदेशक तथा प्राचार्य को आकस्मिक खर्च की सीमा को बढ़ाया गया है। इसके तहत अब निदेशक 40 हजार तथा प्राचार्य 10 हजार रुपए तक मासिक खर्च कर सकेंगे।
यादव ने बताया कि ‘सिरतार’ में 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग से ही बच्चों की विकलांगता की जांच एवं परीक्षण के लिए ‘शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र’ खोला जाएगा ताकि ऐसे बच्चों को शुरूआती दौर से ही उपचार एवं शिक्षा प्रदान की जा सके। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनित गर्ग, निदेशक जगदीप सिंह श्योराण, रोहतक के उपायुक्त मनोज कुमार, वित्त विभाग से सुनील शरण, अतिरिक्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.वी के बंसल, उपनिदेशक डॉ. आदित्य, सिरतार के प्राचार्य डॉ. ए डी पासवान सहित रोजगार विभाग व अन्य विभागों के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X