Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में खुलेंगे पांच नए ईएसआई अस्पताल:दुष्यंत

Updated on Wednesday, July 14, 2021 09:02 AM IST


चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों व कर्मचारियों के सस्ते व सुलभ इलाज के लिए पांच ईएसआई अस्पताल (एंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस होस्पिटल) स्थापित किए जाएंगे तथा गुरूग्राम के मौजूदा अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा। यही नहीं दो ईएसआई डिस्पेंसरी के भवनों का निर्माण किया जाएगा और प्रदेश में ईएसआईसी (एंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन) भवनों में स्थित ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों की आवश्यकतानुसार मरम्मत की जाएगी।
दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को यह जानकारी ईएसआई व श्रम विभाग के विभिन्न मुद्दों पर आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। इन दोनों विभागों के जो मुद्दे केंद्र सरकार से लंबित पड़े हैं, उन पर भी विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त सभी मुद्दों का अनुशीलन करके जल्द से जल्द स्वीकृति करवाएं ताकि प्रदेश के मजदूरों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
बैठक में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक, श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.एस कुंडु, श्रम आयुक्त पंकज अग्रवाल, निदेशक डॉ.अनिल मलिक,सयुंक्त आयुक्त परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।
डिप्टी सीएम ने बताया कि बहादुरगढ़ (झज्जर) में औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के इलाज के लिए 100 बैड का ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा। रेवाड़ी जिला के बावल क्षेत्र में भी काफी औद्योगिक इकाइयां हैं जिनमें हजारों मजदूर काम करते हैं, इसी को देखते हुए आईएमटी बावल में भी 100 बैड का ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि सोनीपत जिला में भी उद्योगों की अधिकता को देखते हुए उनमें काम करने वाले मजदूरों के ईलाज के लिए गांव बड़ी (गन्नौर, सोनीपत) तथा राई (सोनीपत) में ईएसआई डिस्पेंसरी के भवनों का निर्माण किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने आगे जानकारी दी कि सोनीपत, हिसार तथा रोहतक में 100-100 बैड का एक-एक नया ईएसआई अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा जिसके लिए अधिकारियों को जमीन तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X