Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

खोरी मामले में मानवता के आधार पर पुनर्विचार करे सुप्रीम कोर्ट

Updated on Saturday, July 10, 2021 22:53 PM IST





चंडीगढ़। फरीदाबाद के खोरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद निर्माण हटाने को लेकर प्रशासन जहां सतर्क हो गया है वहीं नेशनल लॉयर कंपेन फॉर ज्यूडिशल ट्रांसपरेंसी एंड रिफॉम्र्स के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील मैथ्यू जे नेदुम्परा व एडवोकेट मारिया ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में इंटरवीन (हस्तक्षेप) आवेदन करते हुए मानवता के आधार पर कार्रवाई करने की अपील की है।

शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मैथ्यू जे नेदुंपरा ने कहा कि महज पांच लोगों द्वारा दायर पीआईएल के आधार पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हजारों लोगों के खिलाफ फैसला दे दिया गया है। यह लोग पिछले कई दशकों से खोरी में रह रहे हैं। इनमें से अधिकतर की वोट बनी हुई है और यहीं पर वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस तथा सिविल प्रशासन का अमला वहां रोजाना आकर लोगों पर दबाव बनाते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है। इस फैसले के बाद बहुत से लोग परेशान हो  रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को हजारों लोगों का आशियाना उजाडऩे के आदेश देने से पहले ग्रांउड जीरो की वास्तविक स्थिति को भी देखना चाहिए। मैथ्यू ने बताया कि लोगों ने अपने जीवन भर की पूंजी मकान निर्माण में लगाई है। अब उन्हें वहां से उठाया जा रहा है।'

इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इंटरवीन आवेदन करते हुए मानवीय पहलूओं को ध्यान में रखकर फैसला करने की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों खोरी के लोगों को पुनर्वास का आश्वासन दिया था लेकिन प्रदेश सरकार भी भेदभाव पूर्ण नीति अपनाकर कुछेक लोगों को ही वैकल्पिक आवास सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग करते हुए कहा कि वह सरकारी वकीलों के पैनल को सुप्रीम कोर्ट में इंटरवीन आवेदन के माध्यम से हस्तक्षेप की मांग करवाएं तथा सरकार द्वारा यहां रहने वाले सभी लोगों के लिए वैकल्पिक आवास सुविधा का प्रबंध करे।
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X