Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा टूरिज्म हब बनेगा मोरनी

Updated on Sunday, June 20, 2021 20:59 PM IST

चंडीगढ़ 20 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोरनी हिल्स क्षेत्र को टूरिज्म हब बनने की दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार को टिक्करताल में साहसिक खेल गतिविधियों का अवलोकन कर युवाओं का हौसला बढाने के साथ पंचकूला को सांस्कृतिक, मेडिकल, वन्य जीव एवं अन्य क्षेत्रों में विकसित करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
मुख्यमंत्री ने पैराग्लाईडिंग, हॉट एयर बैलून, पैरासेलिंग, पावर मोटर, ई-हाईड्रोफॉयल, जेट स्कूटर, नौकायन आदि का अवलोकन किया और जेट स्कूटर स्वयं भी चलाई। इस मौके पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल, खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, पंचकूला के महापौर कुलभुषण गोयल भी उपस्थित रहे।
(SUBHEAD)
साहसिक खेल गतिविधियों का अवलोकन करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों के लिए लोगों को बहुत दूर मनाली आदि क्षेत्रों में जाना पड़ता है। शिवालिक पहाडिय़ों के बीच मोरनी हिल्स एरिया में इस तरह की गतिविधियां शुरू होने से लोगों को न केवल रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैराग्लाईडिंग के लिए आसपास के युवाओं को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा और इन गतिविधियों के संचालन के लिए क्लब का गठन किया जाएगा। 
इसका नाम फ्लाईंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पैराग्लाईडिंग के लिए मोरनी एक बेहद उपयुक्त स्थल साबित होगा। इससे आसपास के गांवों में रोजगार बढेगा और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्वि होगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पर्यटन सूचना केन्द्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही यात्री निवास की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। पंचकूला दर्शन के लिए पांच बसें लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों में एकदिवसीय 9 ट्रेकिंग रुट भी तैयार कर लिए गए हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर में हॉट एयर बैलून का प्रयोग शुरु किया जाएगा। इससे नागरिक न केवल पिंजौर गार्डन बल्कि मोरनी, टिक्कर लेक व पंचकूला के अन्य स्थलों के भी दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हॉट एयर बैलून की सुविधा देश भर में केवल 5-6 स्थानों पर ही थी। पिंजौर में यह सुविधा शुरू होने से यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X