Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

केंद्र ने हरियाणा के लिए मंजूर किए 32 हजार नलकूप

Updated on Saturday, June 19, 2021 23:33 PM IST

चंडीगढ़, 19 जून । हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बिजली का ढांचा मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ शनिवार को केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह के साथ दिल्ली में मुलाकात की। 
केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने हरियाणा के लिए 32 हजार और ट्यूबवेल कनेक्शन मंजूर किए हैं। इससे पहले 15 हजार कनेक्शन हरियाणा के लिए पहले ही मंजूर हो चुके हैं। अब प्रदेश में सोलर आधारित कुल 45 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदेश के लिए मंजूर हुए हैं। केंद्रीय बिजली मंत्री एके सिंह ने इन नये कनेक्शन की मंजूरी दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बिजली से जुड़े मुद्दों पर सीएम से मुलाकात की थी।
(SUBHEAD)

यह कनेक्शन प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को दिए जाएंगे। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर उपकरण लगाकार सिंचाई कर सकेंगे। अहम बात यह है कि सोलर आधारित ये ट्यूबवेल प्लांट सीधे बिजली ग्रिड से कनेक्ट होंगे। इसका फायदा यह होगा कि सौर से उत्पन्न होने वाली बिजली का इस्तेमाल किसान सिंचाई में कर सकेंगे।

कृषि क्षेत्रों में सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले सभी डीजल और बिजली के पंप को सोलर उर्जा में बदलने की लिए यह योजना शुरू की गई। हरियाणा के जिन किसानों ने नलकूप कनेक्शन के लिए अप्लाई किया हुआ है, वे भी कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के कनेक्शन ले सकेंगे। सोलर पैनल और नलकूप पर आने वाले कुल खर्चे में से 60 प्रतिशत की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। वहीं 30 प्रतिशत तक का लोग बैंकों से किसानों को मिल सकेगा। किसानों को कुल लागत का 10 प्रतिशत ही पहले देना होगा।

इस मुलाकात के दौरान बिजली मंत्री ने बताया कि हरियाणा में पहले लाइन लॉस 31 फीसदी था जो अब कम होकर 17 प्रतिशत पर आ गया है। इसके अलावा प्रदेश के करीब 5300 गांवों में हमारा गांव जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

बैठक के बाद बिजली मंत्री ने बताया कि हरियाणा में बिजली आपूर्ति व उत्पादन का ढांचा मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र के साथ कई तरह की योजनाओं पर चर्चा की गई है। हरियाणा के गांवों में बिजली आपूर्ति करने वाली पुरानी तारों को बदला जा रहा है। इसके अलावा सब-स्टेशनों को भी मजबूत किया जा रहा है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X