Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में जल जीवन मिशन के लिए 1119 करोड़ मंजूर

Updated on Friday, June 18, 2021 22:11 PM IST

चंडीगढ़, 18 जून।  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘जल जीवन मिशन’के तहत सभी ग्रामीण परिवारों को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से किए जा रहे प्रयासों के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के लिए 1119.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 'जल जीवन मिशन' के सफल क्रियान्वयन में हरियाणा देश के प्रथम तीन राज्यों में शामिल है।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ उनके निवास पर हुई बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए दी। बैठक में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया भी मौजूद रहे।

(SUBHEAD)

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में हरियाणा राज्य के जल संबंधी विभिन्न विषयों के संदर्भ में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं व योजनाओं के क्रियान्वयन पर गहन विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ में पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली बैठक अभी तक नहीं हुई है। इस दिशा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।

मनोहर लाल ने कहा कि सेंट्रल सॉयल रिसर्च स्टेशन की रिपोर्ट आने के उपरांत केंद्रीय जल आयोग द्वारा 15 दिनों की समयावधि में सरस्वती नदी पर बनने वाले आदिबद्री बांध व सोमवती बैराज का डिजाइन तैयार किया जाएगा। केंद्र ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के अंतर्गत सरस्वती के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना के अंतर्गत आने वाले 130 गांवों में 55 लीटर की अपेक्षा 130 लीटर दर से पेयजल उपलब्ध करवाने तथा सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में राज्य के प्रत्येक महाग्राम के लिए 25 करोड़ रुपये की दर से कुल 3250 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव केंद्र को दिया है। उन्होंने कहा कि ‘नल से जल' योजना के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिलों को पूर्ण रूप से कवर किया जा चुका है और शीघ्र ही सभी जिलों को कवर करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा।

उन्होंने कहा कि 'अटल भूजल योजना' के अंतर्गत हरियाणा के 1669 गांवों में भूजल का स्तर दर्ज करने की दिशा में पीजोमीटर लगाए जाएंगे और जल के पूर्ण सदुपयोग की योजनाएं तैयार की जाएंगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X