Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में शहरियों के लिए तीन माह का प्रॉपर्टी टैक्स माफ

Updated on Thursday, June 17, 2021 23:07 PM IST


चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा सरकार ने कोरोना काल को देखते हुए शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत देते हुए तीन माह का प्रोपर्टी टैक्स माफ कर दिया है। इससे सरकार के खजाने पर करीब 150 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 
पालिका, परिषद व निगम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अप्रैल, मई और जून महीने का टैक्स लोगों को नहीं देना पड़ेगा।
सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह सौ दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि  बिजली निगमों ने बिजली बिलों पर फिक्स चार्ज में भी छूट दी है।
 कमर्शियल बिजली कनेक्शन में जिन लोगों का फिक्स चार्ज 10 हजार रुपये तक है, वह पूरी तरह से माफ किया है। इसी तरह 10 से 40 हजार रुपये तक के फिक्स चार्ज में से 10 हजार रुपये की छूट दी है। 40 हजार रुपये से अधिक का फिक्स चार्ज जिन कनेक्शन पर है, उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी है। इसी तरह से आम उपभोक्ताओं को 30 जून तक बिजलों बिलों पर जुर्माना व ब्याज नहीं लगेगा। इसके बाद उन्हें इसका भुगतान करना होगा।
सवारी वाहनों को राहत देने हुए सरकार ने पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक के टैक्स को माफ किया है। इससे वाहन चालकों को 72 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। ऐसे वाहनों के लिए फिटनेट सर्टिफिकेट लेने की तारीख 30 जून तक बढ़ाई गई है। सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले बीपीएल तथा 1 लाख 80 हजार रुपये तक सालाना आय वाले गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये की मदद सरकार करेगी। सीएम ने मौके पर ही कई परिवारों के खातों में यह पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर किया।
यह राहत उन परिवारों को दी गई है, जिनके परिवार 18 से 50 वर्ष तक की उम्र के सदस्य की कोविड-19 से मौत हुई है। होम आइसोलेशन में रहने वाले बीपीएल परिवारों को भी एकमुश्त 5-5 हजार रुपये की राशि सीएम ने मौके से ही जारी की। 
वर्तमान में इस योजना के तहत 10 हजार के करीब लोग कवर हुए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का उपचार करवाने वाले बीपीएल परिवारों का पूरा खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X