Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में 12 लाख गरीब परिवारों को 600 करोड़ का पैकेज

Updated on Thursday, June 17, 2021 23:03 PM IST

चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह सौ दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छह सौ करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले 600 दिनों की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों पर बुकलेट भी जारी की और कई अहम योजनाओं का जिक्र भी किया। इस बार कोरोना महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित हुए गरीब परिवारों को 5-5 हजार रुपये की नकद मदद का ऐलान सीएम ने किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर ही कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन टोकन के तौर पर कई परिवारों के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर विधिवत रूप से इसकी शुरूआत भी कर दी।
(SUBHEAD)
निर्माण कार्यों से जुड़े मिस्त्रियों व मजदूरों, गैर-पंजीकृत श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी वालों, रिक्शा व आटो चालकों के अलावा अन्य गरीब परिवारों को 5-5 हजार रुपये सरकार आर्थिक मदद के रूप में देगी। इस योजना का लाभ 12 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा। सरकार इन परिवारों को एकमुश्कत 600 करोड़ रुपये की मदद देगी। इसी तरह से तीन लाख बीपीएल कैटेगरी के दुकानदारों को भी 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद के तौर पर सीएम ने 150 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत आशा वर्करों के अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के 22 हजार कर्मियों को भी 5-5 हजार रुपये की मदद मिलेगी। इस योजना पर सरकार 11 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रदेश के सभी बीपीएल व गरीब परिवारों को मिलने वाला राशन दीपावली तक मुफ्त देने का ऐलान भी सीएम ने किया। यहां बता दें कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के लिए इस योजना का ऐलान किया था। हरियाणा के बीपीएल परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री चौ़ रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री अनूप धानक तथा खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X