Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा को सीधे वैक्सीन देने को तैयार हुई मालटा की कंपनी

Updated on Monday, June 07, 2021 10:30 AM IST




चंडीगढ़। पंजाब समेत कई राज्यों को सीधे कोरोना वैक्सीन देने से इनकार करने वाली कंपनियों में से एक कंपनी ने हरियाणा को सीधे दवा देने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव उस समय आया है जब सरकार द्वारा जारी निविदा की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए अधिकारियों को कंपनी का ब्यौरा जुटाने और मामले में बातचीत आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अंतिम फैसला 15 जून को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने 26 मई को हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम (एचएमएससीएल) के माध्यम से एक वैश्विक निविदा जारी की थी जो 4 जून को बंद हो गई। निविदा में कोई बोली प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड जो कि एक अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनी है और जिसका मुख्यालय मालटा में है, ने एचएमएससीएल को ‘गमलेया इंस्टीट्यूट एंड रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमैंट फंड’ द्वारा निर्मित स्पुतनिक-वी वैक्सीन की 60 मिलियन खुराक तक प्रदान करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति दी है।
भारत में उपयोग के लिए वर्तमान में डीसीजीआई द्वारा अनुमोदित तीन वैक्सीन में से एक स्पुतनिक-वी है। फर्म द्वारा की गई पेशकश के अनुसार वैक्सीन की प्रति खुराक लगभग 1120 रुपए कीमत होगी। फर्म ने उनके नाम से जारी साख-पत्र में 5,000,00 खुराक के पहले बैच की आपूर्ति के लिए 30 दिनों की समय-सीमा दी है। इसके बाद, आपूर्ति पूरी होने तक हर 20 दिन के अंतराल में 10 लाख खुराक दी जाएंगी।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निविदा की देय तिथि समाप्त होने के बाद इस फर्म से प्रस्ताव आया है। इसके बावजूद आज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पता करें कि क्या यह फर्म निविदा-दस्तावेजों के मानदंडों को पूरा करती है और राज्य के लिए सर्वोत्तम वैक्सीन उपलब्धता सुनिश्चित करती है।
विज ने बताया कि माल्टा की फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड से 30 मिलियन डोज-एक और 30 मिलियन डोज-टू की आपूर्ति के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुआ है अर्थात स्पुतनिक वैक्सीन की कुल 60 मिलियन डोज का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्राप्त हुआ है।
विज ने रविवार को इस संबंध में ट्वीट के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मनोहर मंत्रिमंडल की आगामी बैठक अब 15 जून को होगी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्पुतनिक के संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा। जिसके आधार पर कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की जाएगी। विज ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक से पहले अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X