Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा:सीएचसी में बनेंगे बच्चों के वार्ड, होंगे ऑक्सीजन बेड

Updated on Thursday, June 03, 2021 21:34 PM IST


चंडीगढ़, 03 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रदेश में सीएचसी स्तर पर बच्चों के वार्ड एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने का निर्देश देते हुए कहा कि अभी किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ से प्रदेशभर के जिला उपायुक्तों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर की आशंका के प्रति सभी को सचेत एवं जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर सीएचसी पर कमरे बनाने की आवश्यकता महसूस हो तो उस दिशा में योजना बनाकर जल्द से जल्द काम किया जाए। उन्होंने सीएचसी में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने और फील्ड में सर्वे कर रही टीमों को अलर्ट रखने का निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़े तो सर्वे का दूसरा राउंड भी करवाया जाए।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर सीएचसी पर एक एम्बुलेंस 24 घण्टे तैनात रखी जाए ताकि वहां पर ईलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों का विश्वास बढ़े और आवश्यकता होने पर किसी भी गम्भीर मरीज को तत्काल जिला अस्पताल में भेजा जा सके। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाईफ स्पोर्ट सिस्टम के साथ एम्बुलेंस को लैस करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में अधिक बोझ न बढ़े इसके लिए आयुष वेलनेस सेंटरों पर सुविधाएं बढाएं ताकि लोग कम से कम बीमार पड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी  योजना है। इसके तहत परिवार की आय के सत्यापन के बाद योजनबद्व तरीके से अति गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ निजी अस्पतालों द्वारा ईलाज के लिए अधिक राशि लिए जाने की शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में सरकार गम्भीर है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों का रेण्डम ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर कमेटियां बनाई गई है।
एचआरहील पोर्टल पर आवश्यक डाटा समय से अपडेट करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा ताकि निजी अस्पतालों को सरकार द्वारा निर्धारित राशि का जल्द भुगतान किया जा सके। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, एसीएस संजीव कौशल, आलोक निगम, राजीव अरोड़ा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी उमाशंकर एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री की उपप्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ भी उपस्थित रही।
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X