Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पूरे विश्व की सबसे मेधावी छात्रा बनी शुभावी आर्य

Updated on Sunday, March 21, 2021 18:08 PM IST

भिवानी।  विलक्षण और बहुमुखी प्रतिभा की धनी हरियाणा की बेटी शुभावी आर्य ने विश्व में देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ विश्व की मेधावी छात्रा होने का गौरव हासिल किया है। शुभावी विश्व की एकमात्र ऐसी छात्रा बनी हैं, जिन्होंने कंप्यूटर साईंस में पीएचडी के लिए अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी मेंं आरक्षित केवल एक सीट पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप पर दाखिला पाया है, जो कि अमेरिका की करीब तीन लाख 33 हजार डॉलर है। शुभावी फिलहाल अमेरिका के मिनयापोलिस शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनीसोटा में कंप्यूटर साईंस एंड साईक्लॉजी की ड्यूल मेजर, बेचलर ऑफ साईंस में अंतिम वर्ष की स्टूडेंट है। शुभावी आर्य भिवानी के उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य की सुपुत्री है।
उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि  कंप्यूटर साईंस में रिसर्च के लिए निर्धारित महज एक सीट के लिए पूरे विश्वभर से विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें मेरिट के आधार पर शुभावी का चयन हुआ है। पांच वर्षीय इस कोर्स में शुभावी कंप्यूटर साईंस में अपनी दो साल की मास्टर डिग्री पूरी करने के साथ-साथ पीएचडी यानि रिसर्च भी करेंगी। 
उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि इससे पहले शुभावी ने कनेडियन इंटरनेशनल स्कूल, सिंगापुर के मिडल ईयर प्रोग्राम के तहत कक्षा 9 वीं और 10 वीं कक्षा के दौरान भी 63 हजार सिंगापुर डॉलर की स्कॉलरशिप हासिल की थी। यह स्कॉलरशिप कनेडियन इंटरनेशनल स्कूल सिंगापुर ने दी थी, जो कि दो वर्ष के लिए थी। यह स्कॉलरशिप 30 देशों के विद्यार्थियों की आयोजित एक संयुक्त परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर शुभावी आर्य को मिली थी। यह स्कॉलरशिप भी केवल एक ही छात्र को मिलनी थी।
नौंवी कक्षा के दौरान शुभावी ने कनेडियन इंटरनेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए सबसे युवा छात्रा के तौर पर यूनाईटेड वल्र्ड कॉलेज पूना द्वारा मॉडल यूनाईटेड नेशन- 2012 कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें शुभावी को वर्बल कॉमेनडेशन पुरस्कार से नवाजा गया। सुभावी हार्वड यूनाईटेड नेशन चाईना 2015 - 11 वीं कक्षा के दौरान एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हारवर्ड मॉडल यूनाईटेड नेशन हार्वड यूनिवर्सिटी टीम की सदस्य रही। सुभावी को वर्ष 2016 में कंप्यूटर साईंस में बेचलर करने के लिए 72 हजार यूएस डॉलर की स्कॉलरशिप मिली थी।  
शुभावी आर्य के पिता जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि बहुमुखी प्रतिभावान शुभावी आर्य न केवल एक होनहार छात्रा है, बल्कि आईस स्केटिंग की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और एनीमेशन फिल्म निर्देशक और फिल्म मेकर भी है। उन्होंने 15 वर्ष की आयु में अंडर 18 आयु वर्ग में अमेरिका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवव अर्वार्ड में कांस्य पदक अपने नाम किया, वह फिल्म शुभावी के द्वारा लिखी व निर्देशित की गई थी। शुभावी भारत वर्ष की सबसे युवा एनीमेकर फिल्म निर्देशिका है, जिसकी एनीमेशन मूवी, एडवेंचर ऑफ मालिया, 30 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और 10 देशों में स्क्रीन हो चुकी है तथा 11 इंटरनेशनल फिल्म अर्वार्ड जीत चुकी है। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में एडवेंचर ऑफ मालिया बनाई थी।
शुभावी आर्य ने एक नहीं बल्कि अनेकों अवार्ड अपने नाम किए हैं। वर्ष 2015 में आस्ट्रेलिया में आयोजित कलर टेप फिल्म इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में फोरन फिल्म ऑनरेरी मेंशन अवार्ड में वे विनर रही हैं। अमेरिका में 2015 में ही 14वें अवेयरनेस फिल्म फेस्टिवेल में मैरिट अर्वार्ड ऑफ अवेयरनेस में भी वे विनर रही और खिताब अपने नाम किया। 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X