Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में जल्द खुलेंगे 80 शिशु गृह, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

Updated on Sunday, March 21, 2021 17:59 PM IST

चंडीगढ। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए 102 शिशु गृह प्रारंभ कर चुका महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही उन 80 शिशु गृह को पुन: शुरू करने जा रहा है, जो राष्ट्रीय शिशु गृह योजना के माध्यम से संचालित होते थे। केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल माह से ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने यह खुलासा रविवार को अपने कार्यालय में के्रच वर्कर्स एंव हैल्पर्स यूनियन की राज्य महासचिव पूजा राठी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान किया। मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि वर्ष 2016 तक भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से शिशु गृहों का प्रबंधन किया गया था।

(SUBHEAD)

राष्ट्रीय शिशु गृह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 जनवरी 2017 से टेकओवर करते हुए 60 प्रतिशत केंद्र सरकार का शेयर तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार के शेयर से शिशु गृहों को संचालित किया जाने लगा। इस दौरान विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए शिशु गृहों को पुन: खोलने को लेकर यूनियन से जो अनुरोध प्राप्त हुआ था, उसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र सरकार द्वारा इसकी अनुमति दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, झज्जर, पलवल व रेवाडी के शिशु गृहों के निष्क्रिय केंद्रों को पुन: शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।
मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इन 80 शिशु गृहों को अप्रैल माह से शुरू करने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं। चूंकि विभाग द्वारा कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए इन शिशु गृहों को प्रभावी तरीके से शुरू किया जा रहा है, तो विभाग इनमें कार्यरत रहे स्टाफ को भी जल्द प्रशिक्षित करेगा, ताकि शिशु गृहों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। इस पर यूनियन की महासचिव पूजा राठी, जींद जिलाध्यक्ष अनीता, कमलेश एवं सीमा आदि ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं मंत्री कमलेश ढांडा का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X