Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में फिर से डराने लगा है कोरोना

Updated on Sunday, March 21, 2021 17:58 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के 13 जिले कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ गए हैं। इन जिलों में औसतन रोजाना पांच सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। लगातार बढ़ते कोरोना केसों के मद्देनजर सरकार ने राज्य में सोमवार से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने तथा मास्क चालान अभियान को तेज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मार्च माह के दौरान अब तक रोजाना औसतन पांच सौ केस आ रहे हैं। यह रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक आए कोरोना पॉजिटिव केसों के आधार पर प्रदेश के चार जिलों के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों पर पिछले साल हरियाणा सरकार ने 22 मार्च को जनता कफ्र्यू लगाया था। इसके बाद हरियाणा में 23 मार्च को पहली बार 14 दिन के लिए लॉकडाउन करने तथा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। एक साल बाद दोबारा कोरोना केस बढऩे के कारण प्रदेश में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

(SUBHEAD)
शनिवार को एनसीआर के अंतर्गत आते गुरुग्राम में जहां सर्वाधिक 141 केस आए वहीं अंबाला में 108, करनाल में 123 तथा कुरूक्षेत्र में 110 केस रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार को हरियाणा में कुल 821 नए कोरोना केस आए हैं। प्रदेश में अब तक दो लाख 78 हजार 961 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिनमें से दो लाख 71 हजार 38 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। प्रदेश की औसत रिकवरी दर 97.16 रिकार्ड की गई है। अब तक कोरोना के कारण 3093 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के 4830 एक्टिव केस अभी भी मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में इस समय 62 रोगियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है जबकि 13 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इनमें सर्वाधिक 15 रोगी पंचकूला, 14 रोगी कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल तथा 11 एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस मुलाना में उपचाराधीन हैं। 

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हरियाणा के 22 जिलों में से 13 जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चरखी-दादरी, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़ तथा रेवाड़ी जिलों में अभी तक कोरोना का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा भिवानी में तीन, झज्जर व रोहतक में छह-छह, पानीपत में नौ केस रिपोर्ट होने के चलते स्थिति को नियंत्रण में माना जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिन विज ने कहा कि  प्रदेश में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार का वैक्सीनेशन पर पूरा ध्यान है। सोमवार को प्रदेश में मैगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। पिछले छह दिनों में लगभग 3,85,103 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी है। ‘मेगा वैक्सीन दिवस’ अभियान के तहत 15 मार्च को एक लाख 58 हजार 901, 16 मार्च को 67 हजार 650, 17 मार्च को 14 हजार 199, 18 मार्च को 68 हजार 858 तथा 19 मार्च को 60 हजार 944 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X