Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने तलाशे नेपाल, कर्नाटक व बिहार के लापता बच्चे

Updated on Sunday, March 21, 2021 17:54 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर ’सक्रिय’ दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए परिवार से बिछड़े दो बच्चों और दो वयस्कों सहित चार लापता लोगों का पता लगाकर उन्हें परिजनों से मिलवाया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी पड़ोसी देश नेपाल सहित कर्नाटक, पंजाब और बिहार राज्य के अलग-अलग स्थानों से लापता थे। इनमें से दो मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति जो सूचना के तौर पर सिर्फ एक ’शब्द’ ही साझा कर सकते थे, को पुलिस ने एक लीड के रूप में लेकर कार्य करते हुए अपने स्रोतों द्वारा उनके परिजनों को खोज कर उन्हें परिवारों में मिलवाया। 

प्रवक्ता ने बताया कि सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए एक ’सक्रिय’ दृष्टिकोण होना आवश्यक है। हमारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सभी राज्यों में अधिकांश बाल व आश्रय गृहों के संपर्क में रहती है। पहले मामले में, पुलिस ने नेपाल से गुमशुदा 16 वर्षीय लडक़ी को परिवार से मिलवाया। यह लडक़ी 2015 से नेपाल के पुलिस स्टेशन सुखर एरिया से लापता थी और वह चिल्ड्रन होम, कानपुर में रह रही थी। लडक़ी ने केवल नेपाल में रह रहे अपने पिता के नाम और गांव के नाम के बारे में जानकारी दी। इसी आधार पर नेपाल में एक एनजीओ से संपर्क कर सभी डिटेल भेज कर परिवार की तलाश की गई। सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर सीडब्ल्यूसी कानपुर के आदेश से लडक़ी को तीन मार्च को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में उसके पिता से मिलवाया गया।
एक अन्य मामले में, पुलिस ने लुधियाना के जमालपुर से गुम हुए 6 साल के एक बच्चे को 1.5 साल बाद परिजनों से मिलवाया। यह बच्चा अगस्त 2019 से ग़ाजिय़ाबाद के घरोंदा बाल आश्रम में रह रहा था। बच्चे व अन्य साधनों से जुटाई महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर बच्चे की एक तस्वीर व्हाट्सएप् के माध्यम से परिजनों को भेजी गई, तो उन्होंने बच्चे को पहचान लिया और सभी औपचारिकताएं पूरी कर 1 मार्च को उसे माता-पिता को सौंप दिया।
इसी प्रकार जिला अररिया (बिहार) से चार वर्ष से लापता मानसिक बीमार महिला को परिजनों से मिलवाया। यह महिला यमुनानगर के एक शेल्टर होम में रह रही थी। काउंसलिंग के आधार पर पुलिस ने आगे बढते हुए परिजनों की खोजबीन कर संबंधित अधिकारियों के सहयोग से 3 मार्च को उसे परिवार को सौंपा।
 इसी प्रकार एएचटीयू की टीम ने एक और मानसिक रूप से बीमार 7 साल से गुमशुदा व्यक्ति को परिवार से मिलवाया। यह व्यक्ति कर्नाटक के तुमकुर से से गुम हुआ था जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज थी। लापता युवक यमुनानगर में एक आश्रय गृह में रह रहा था। पुलिस टीम ने विशेष प्रयास करते हुए उसके परिवार का पता लगाया अंत में 7 मार्च, 2021 को आवश्यक कार्रवाई पूरी करते  हुए उसे परिजनों को सौंपा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X