Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने किया भगवान पाश्र्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर का उद्घाटन

Updated on Saturday, March 20, 2021 18:19 PM IST

 

गुरुग्राम। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यहां जैकबपुरा स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में भगवान पाश्र्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर का उद्घाटन किया। सैंकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोगों, समाजसेवियों की मौजूदगी इस कार्यक्रम में रही। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, महापौर मधु आजाद, निगमायुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह, उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  सभी सुविधाओं से सुसज्जित मेडिकेयर सेंटर का दौरा करके राव इंद्रजीत ङ्क्षसह ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा को जैन समाज अनूठा उदाहरण है। लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए इस मेडिकेयर सेंटर की स्थापना करना भी जैन समाज का नेक कार्य है। उन्होंने पूरे जैन समाज को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।  

(SUBHEAD)
समारोह में श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर कार्यकारिणी की ओर से केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया। मांग पत्र में जैन समाज की ओर से मांग की गई कि श्री दिगम्बर जैन मंदिर के आसपास तीन कन्याओं के स्कूल, मेडिकल सेंटर व पक्षियों का अस्पताल संचालित है। यहां अक्सर दिन के समय कुछ मनचले व असामाजिक तत्व यहां घूमते रहते हैं। मंदिर के आसपास के वातावरण को खराब करते हैं। साथ ही यहां नशा करके भी लोग यहां घूमते हैं, जो कि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाते हैं। ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने को यहां पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही भगवान महावीर मार्ग का पुन: नामकरण को लेकर कहा गया कि मुख्य डाकघर चौक से रेलवे स्टेशन तक लगभग 4 किलोमीटर मार्ग का नाम हरियाणा सरकार द्वारा पूर्व में भगवान महावीर मार्ग रखा गया था। परंतु मार्ग के नवीनीकरण के कारण मार्ग पर से भगवान महावीर मार्ग के सूचना बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए और उन बोर्डों को पुन: नहीं लगाया गया।  सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक काफी संख्या में जैन श्रद्धालु मंदिर में पूजा-पाठ को आते हैं। साथ ही मेडिकल सेंटर में मरीज भी आते हैं। इसलिए मंदिर के सामने और धर्मशाला में मेडिकल सेंटर के सामने श्रद्धालुओं, चिकित्सकों व मरीजों को अपने वाहन खड़े करने को पार्किंग की सुविधा की अनुमति दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगों को मौके पर ही मान लिया। साथ ही मंदिर परिसर में भारतीय जनऔषधि का मेडिकल सेंटर खोलने की अनुमति प्रदान कर दी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X