Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में करोड़ों रुपये का पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला

Updated on Saturday, March 20, 2021 18:16 PM IST

चंडीगढ,20मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अन्त्योदय उत्थान का नारा लेकर  प्रदेश के एक लाख निर्धनतम परिवारों की न्यूनतम आय एक लाख रूपए सालाना तक बढाने की बात तो कर रहे है लेकिन वे गरीब और पिछडे अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के बजट में किए गए करोडों रूपए के घोटाले पर विधानसभा के पिछले 18 मार्च को सम्पन्न बजट स़त्र में चर्चा कराने को तैयार नहीं हुए। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कैग की रिपोर्ट में इस घोटाले का खुलासा किया गया है। कैग की यह रिपोर्ट 31 मार्च 2019 को समाप्त वर्ष के लिए पेश की गई थी। रिपोर्ट में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में 89.05 करोड के घोटाले का खुलासा किया गया।

(SUBHEAD)

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कॉलरशिप वितरण का कार्य बगैर तैयारी के किया गया। अनुसूचित जाति और पिछडे वर्ग के पात्र छात्रों का पता लगाने के लिए उनका डाटा बेस तैयार नहीं किया गया। योजना को अमल में लाने के लिए सालाना कार्य योजना तैयार नहीं की गई। कैग ने वर्ष 2015 से 2019 तक पांच साल की अवधि के दौरान स्कॉलरशिप वितरण में किए गए घोटाले का खुलासा किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि पांच साल के दौरान सिर्फ 52.24 प्रतिशत आवेदकों को स्कॉलरशिप का भुगतान किया गया। इसके अलावा 37 प्रतिशत आवेदकों के लिए स्कॉलरशिप मंजूर तो की गई लेकिन भुगतान नहीं किया गया। ऐसा तकनीकी शिक्षा विभाग के मामले में किया गया। विभाग ने 7 हजार 757 छात्रों के लिए कुल 17.98 करोड रूपए की रकॉलरशिप राशि मंजूर तो की लेकिन इसका भुगतान नहीं किया। हालांकि मंजूर की गई राशि कोषागार से निकाली गई थी। खर्च से बची राशि को बैंक में सरकार खाते में न रखने से 6.43 करोड के ब्याज का नुकसान हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रों के आधार नंबरों में हेरा-फेरी करके 18.98 करोड रूपए का संदिग्ध फर्जी भुगतान किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि 9.65 करोड रूपए के स्कॉलरशिप भुगतान में धोखधडी का संदेह है क्योंकि भुगतान का विवरण उपलब्ध अभिलेखों से सत्यापित नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि छात्रों के आय और जाति प्रमाणपत्रों की जांच पर्याप्त नहीं की गई और 1.91 करोड रूपए का अनियमित भुगतान किया गया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X