Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में अब फार्मासिस्ट कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी

Updated on Saturday, March 20, 2021 17:51 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के अस्पतालों में काम करने वाले फार्मासिस्ट अब फार्मेसी अधिकारी कहलाएंगे। सरकार ने इनका नाम बदल दिया है। नए नाम को लेकर अधिसूचना जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश केवल अपने विभाग के संबंध में जारी किए हैं जबकि ईएएसआई अस्पतालों व औषधालयों को इससे बाहर रखा गया है।
फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। हरियाणा सरकारी अस्पतालों में बतौर फार्मासिस्ट काम कर रहे कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से सरकार से यह मांग कर रहे थे कि उनका पदनाम बदलकर उन्हें भी अधिकारी का दर्जा प्रदान किया जाए।

(SUBHEAD)

कर्मचारी संगठनों का तर्क था कि फार्मासिस्ट नाम होने से उनका पद छोटे दर्जे का माना जाता है। कर्मचारी संगठनों की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट के पद नाम को बदलकर फार्मेसी ऑफिसर कर दिया है। सरकार के इस फैसले से नया विवाद शुरू हो गया है। सरकार का यह फैसला स्वास्थ्य विभाग में लागू होगा। जिसे लेकर ईएएसआई अस्पतालों व औषधालयों में काम करने वाले फार्मासिस्ट सरकार से नाराज हो गए हैं। हरियाणा में चल रहे अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी आदि स्वास्थ्य विभाग के अधीन हैं, जबकि ईएएसआई अस्पताल व औषधालयों का नियंत्रण श्रम विभाग के पास है। श्रम विभाग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा राज्य मंत्री के तौर पर अनूप धानक के पास आता है। ऐसे में एक ही पोस्ट को लेकर विभागीय कर्मचारियों में खींचतान शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाने वाले फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा के अनुसार यह सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। एक ही पदनाम से भर्ती होने वाले कर्मचारी एक जैसा काम करने के बावजूद दो नाम से पहचाने जाएंगे। नीरज शर्मा के अनुसार यह सरकार में आपसी तालमेल के अभाव का परिणाम है। जिसका खामियाजा अब प्रदेश के कर्मचारी भुगतेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X