Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधायकों की मांग पर चंडीगढ़ में बनेगी डिस्पेंसरी

Updated on Saturday, March 20, 2021 17:49 PM IST

चंडीगढ़, 20 मार्च। हरियाणा सरकार प्रदेश के विधायकों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ में आधुनिक सुविधाओं से लैस डिस्पेंसरी का निर्माण करेगी। प्रदेश के विधायकों की यह मांग लंबे समय से चल रही है। सरकार ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा सरकार द्वारा चंडीगढ़ के सैक्टर-तीन में एमएलए हॉस्टल में विधायकों को फ्लैट आबंटित किए गए हैं। प्रदेश विधानसभा में 90 विधायक हैं। जिन्हें वरिष्ठता एवं अन्य नियमों के आधार पर फ्लैट अलाट किए जाते हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर विधायक अधिकतर समय अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहते हैं। इसके बावजूद विधानसभा सत्र तथा अन्य कार्यों के चलते विधायकों का आवागमन रहता है।

(SUBHEAD)

सरकार द्वारा एक फ्लैट में डिस्पैंसरी चलाई जा रही है। विधायकों की मांग है कि यहां चल रही डिस्पैंसरी को आवासीय क्षेत्र से बाहर किया जाए और अलग इमारत में आधुनिक सुविधाओं वाली डिस्पैंसरी बनाई जाए। मनोहर सरकार ने पहले कार्यकाल के दौरान इस संबंध में कार्रवाई भी शुरू कर दी थी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी। अब सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के साथ भी बातचीत की गई है। सरकार ने एमएलए हॉस्टल के निकट 18040 वर्ग फुट भूमि को डिस्पैंसरी निर्माण के लिए चिन्हित किया है। सूत्रों के अनुसार यहां डिस्पैंसरी निर्माण की योजना तो बन चुकी है लेकिन अभी तक न तो जमीन का कब्जा मिला है और न ही संबंधित विभागों की एनओसी मिली है। जिसके चलते यह मामला बीच में ही लटका हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा अनिल विज ने कहा  कि हरियाणा के विधायकों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। विधायकों की यह मांग वाजिब है। इसे पूरा करने के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। संबंधित विभागीय अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। यहां बनने वाले औषधालय में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बहुत जल्द जमीन का कब्जा मिलने की उम्मीद है। उसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X