Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना नियंत्रण को ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति को अपनाएं : मनोहर लाल

Updated on Friday, March 19, 2021 19:53 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य भर में हाल ही में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए जिला, खण्ड और गांव स्तर पर ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति के प्रभावी कार्यान्वयन को अपनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, नगर निगम आयुक्तों और संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 स्थिति व टीकाकरण पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कोरोना प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, क्लिनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने, कड़ी निगरानी के साथ-साथ जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

(SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि कोविड-19 रणनीतियों के कार्यान्वयन के समय अत्यंत सावधानी बरती जानी चाहिए ताकि आमजन के बीच किसी प्रकार का डर का माहौल पैदा न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले, गांव और खण्ड स्तर पर कोरोना मामलों पर नियमित निगरानी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सामुदायिक जागरूकता एक बार फिर से समय की जरूरत बन गई है और इसके लिए सरकार के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों, पंचायतों, स्वयंसेवकों और आरडब्ल्यूए की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने हरियाणा में कोविड टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च तक आठ लाख 31 हजार 953 लोगों को टीका लगाया गया था। इसमें से एक लाख 73 हजार 928 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली खुराक और लगभग एक लाख तीन हजार 417 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इस प्रकार 91 हजार 88 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली खुराक और 25 हजार 696 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा, 60 साल से ऊपर और 45-60 आयु वर्ग के चार लाख 37 हजार 824 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X