Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

खेलों से पहले करना होगा खिलाड़ियों के लिए प्रबंध, वर्ना होगी कार्रवाई : सरदार संदीप सिंह

Updated on Friday, March 19, 2021 18:41 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जिन खेल फैडरेशनों, एसोसिएशनों या किसी अन्य खेल संस्था द्वारा उचित प्रबंध किए बगैर खेलों का आयोजन करवाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खिलाडिय़ों के लिए समुचित सुविधाओं का ख्याल किए बिना अगर ऐसी संस्थाएं या आयोजक चेतावनी के बावजूद खेलों का आयोजन करवाने से बाज नहीं आई तो भविष्य में उनके ऊपर बैन लगाकर पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
खेल मंत्री ने हाल ही में जींद में आयोजित की जा रही हॉकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों  के ठहरने व खाने-पीने से संबंधित मीडिया में आई खबरों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार जहां खेलों को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों  को आगे बढऩे के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है वहीं कुछ खेल संस्थाएं बिना तैयारी व सुविधाओं के खेलों का आयोजन करवा कर हरियाणा की छवि धूमिल कर रही हैं।

(SUBHEAD)
हॉकी ओलंपियन रहे सरदार संदीप सिंह ने जींद में ‘हॉकी हरियाणा’ संस्था द्वारा करवाए गए खेलों के आयोजन में बरती गई लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनको मीडिया के माध्यम से जो सूचना मिली है, उसके अनुसार खिलाड़ियों  के लिए न तो ठरहने का अच्छा प्रबंध था और न ही खाने-पीने व टॉयलेट आदि की सुविधा। उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ी को अच्छा खाना, ठहरने के लिए आरामदायक जगह नहीं मिलेगी तब तक वह अपना सौ-प्रतिशत नहीं दे सकता। क्योंकि वे स्वयं खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए एक खिलाड़ी के दर्द को बखूबी समझते हैं। खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को हरियाणा में खेल को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नियमों का पालन करने तथा खेल व खिलाडिय़ों की हर सुविधा को ध्यान में रखकर खेलों का आयोजन करवाने वाले लोगों को प्रदेश सरकार भी पूरी सहायता करेगी तथा उसको प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X