Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

संपत्ति क्षति वसूली विधेयक लोकतंत्र का गला घोंटने वाला : कुमारी सैलजा

Updated on Friday, March 19, 2021 18:36 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में लाया गया संपत्ति क्षति वसूली विधेयक लोकतंत्र का गला घोंटने वाला है। इस विधेयक के जरिए सरकार लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। इस विधेयक को लाकर सरकार द्वारा किसान आंदोलन को दबाने की साजिश रची गई है। हमारे पास पहले ही प्रयाप्त कानून हैं लेकिन सरकार भय का वातावरण बनाना चाहती है। आंदोलन करना देश के हर नागरिक का मूल अधिकार है, परंतु यह सरकार उसे छीनना चाहती है।
यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने गुरुग्राम के राजीव चौंक पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के दौरान कहीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के विश्वास पर कुठाराघात किया गया है। सरकार ने किसानों के विश्वास को तोड़ा है। आज हरियाणा प्रदेश में यह हालात बन चुके हैं कि मोजुदा सरकार के  जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाने से डरते हैं। किसान और मजदूर सड़कों पर बैठे हैं। 300 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार को अपने पूंजीपति मित्रों के सामने देश की जनता के हित नजर नहीं आ रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कई बार अपने आंसू बहाए। मुख्यमंत्री जी ने भी आंसू बहाए। लेकिन प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी द्वारा किसान आंदोलन में जान गंवा चुके अन्नदाताओं के लिए एक भी आंसू नहीं बहाया गया। पहले दिन से इन तीन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। जब तक यह कानून वापस नहीं होंगे, कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, राव कमलबीर सिंह, पंकज डावर, अमित शर्मा, सुनीता सहरावत, निर्मल यादव, रोहतास बेदी, शुभम शर्मा, सतबीर खटाना पहलवान, सतबीर गुज्जर, नवीन शर्मा, भीम सिंह, अशोक टांक, निकिता अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X