Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के गांवों में शहरों की तर्ज पर बसेंगी कालोनियां

Updated on Thursday, March 18, 2021 17:56 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के गांवों में शहरों की तर्ज पर कालोनियां बसेंगी। इस प्रोजैक्ट की शुरूआत पानीपत जिले के इसराना विधानसभा क्षेत्र से होगी। इन कालोनियों में दलितों व पिछड़ा वर्ग के लोगों को रियायती दरों पर आवास सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को विधानसभा में जजपा विधायक ईश्वर सिंह द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। सदन में प्रश्नकाल के दौरान गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने प्रदेश में अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवारों को 100-100 गज़ के मुफ्त प्लॉट देने की वाली योजना फिर से शुरू करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2008 में सरकार ने यह योजना बनाई थी। गांवों में पंचायती व सरप्लस भूमि पर 100-100 गज के प्लॉट काटे गए। इनमें से 54 प्रतिशत प्लॉट अनुसूचित जाति के परिवारों को अलॉट भी कर दिए गए थे। अब इनमें से 10 प्रतिशत प्लॉटों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। 
(SUBHEAD)
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तर्ज पर अब गांवों में भी कालोनियां विकसित होंगी। कालोनियां काटने का जिम्मा हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। प्रदेश का पहला ग्रामीण सेक्टर पानीपत जिला के इसराना गांव में कटेगा। ग्राम पंचायत ने इसके लिए 47 एकड़ भूमि अथॉरिटी को दी है। इस सेक्टर के नक्शे को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की मंजूरी भी मिल गई है। दुष्यंत ने कहा कि 2006 में एचएसवीपी की तर्ज पर हरियाणा रूरल डेवलेपमेंट अथॉरिटी (एचआरडीए) का गठन किया गया। 2006 से लेकर 2019 तक इस अथॉरिटी की 2-3 बैठकें ही हुईं लेकिन मौजूदा सरकार ने पिछले एक साल में इस अथॉरिटी की नौ बैठकें की हैं। दुष्यंत ने कहा कि इसराना ग्राम पंचायत की 47 एकड़ भूमि में प्रदेश का पहला ग्रामीण सेक्टर काटा जाएगा। पूर्व मंत्री व तोशाम विधायक किरण चौधरी ने पीएम आवास योजना के तहत एक भी व्यक्ति को मकान नहीं देने के आरोप लगाए। इस पर दुष्यंत ने कहा कि सरकार ने ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ नाम से नया विभाग बनाया है। हाउसिंग से जुड़े सभी प्रोजेक्ट इसके अधीन किए गए हैं।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X