Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में लागू हुआ संपत्ति क्षति वसूली कानून, आंदोलनकारी करेंगे भरपाई

Updated on Thursday, March 18, 2021 17:37 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में अब किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा किए जाने वाले नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी ही करेंगे। सरकार उनसे वसूली करेगी। गुरुवार को हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामे के बीच संपत्ति क्षति विधेयक पास कर दिया गया। गृहमंत्री अनिल विज ने सदन में यह विधेयक सदन में रखा तो करीब एक घंटे तक न केवल इस पर चर्चा हुई बल्कि कांग्रेसियों ने इसका पुरजोर विरोध किया। कांग्रेस का तर्क था कि यह कानून किसान आंदोलन के कारण किसानों की आवाज को दबाने के लिए लाया जा रहा है। दूसरी तरफ सरकार ने सदन में इस विधेयक के पक्ष में अपना तर्क दिया। (SUBHEAD)
गृह मंत्री अनिल विज संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2021 पेश करते हुए कहा कि बिल ड्रॉफ्ट करने से पहले गृह विभाग के अधिकारियों ने यूपी सहित दूसरे राज्यों के इस तरह के कानून का अध्ययन किया था। सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान होगा। पिछले साल यूपी सरकार ने जब ऐसा कानून बना दिया तो हरियाणा ने भी इस पर तेजी से काम शुरू किया। विधेयक के अनुसार सरकारी के साथ प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में दोषी पाए जाने पर एक साल की जेल या 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया है।
इस विधेयक का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक किरण चौधरी, रघुबीर सिंह कादयान, गीता भुक्कल ने तर्क दिया कि पहले से ही आईपीसी व सीआरपीसी में कई तरह के प्रावधान हैं। ऐसे में यह विधेयक राजनीति से पे्ररित है। इसका प्रदेश में कोई औचित्य नहीं है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे लंबित करने की मांग करते हुए कहा कि यह जल्दबाजी में रखा गया विधेयक है। इसे लाने से पहले अध्यनन की जरूरत है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार शांतिपूर्वक होने वाले धरने-प्रदर्शनों के समर्थन में है। यह लोंकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा है लेकिन विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। इस विधेयक को लेकर सदन में करीब एक घंटे तक बहस होती रही। इस दौरान कांग्रेसी कई बार स्पीकर वेल में आए। भारी हंगामें व शोरगुल के बीच गृहमंत्री द्वारा पेश किए गए विधेयक का भाजपा व जजपा के विधायकों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। जिसके बाद सदन में यह विधेयक पास हो गया।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X