Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकारी स्कूल चलाने में प्रति विद्यार्थी खर्च होते हैं 28 हजार सालाना

Updated on Thursday, March 18, 2021 17:33 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में एक सरकारी स्कूल को चलाने के लिए प्रति विद्यार्थी सालाना औसतन 28 हजार रुपये का खर्च हो रहा है जबकि निजी स्कूल औसतन दस हजार रुपये खर्च करके भी बेहतर परिणाम देते हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार को शिक्षा का मौजूदा ढांचा बदलने की जरूरत है। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने गुरुवार को सदन में सरकारी स्कूल बंद किए जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। भुक्कल ने डाइट केंद्रों में जेबीटी का प्रशिक्षण बंद करने के मामले पर भी सरकार से जवाब मांगा।
(SUBHEAD)
विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए यहां तक कहा कि सरकार का काम लोगों को सुविधाएं देना है। नये स्कूल खोलने की बजाय उन्हें बंद करने का फैसला किसी सूरत में सही नहीं है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरकारी स्कूलों में बच्चों पर आने वाले खर्च के आंकड़े रखते हुए दो-टूक कहा कि राज्य में जेबीटी शिक्षक सरप्लस हैं। साढ़े 3 लाख जेबीटी पास ऐसे युवा हैं, जिन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा भी पास की हुई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के बाद जेबीटी की जरूरत और भी कम होगी। गेस्ट शिक्षकों की वजह से सरकार को 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की नीति को बदल कर 25 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक करना पड़ा। सीएम ने कहा कि वर्ष 2015-16 तक सरकारी स्कूल के एक बच्चे पर सालाना 22 हजार रुपये खर्चा हो रहा था, जो अब बढक़र 28 हजार के करीब पहुंच चुका है। वहीं प्राइवेट स्कूलों में एक बच्चे पर सालाना 8 से 10 हजार रुपये खर्च होते हैं। सरकार द्वारा 1057 सरकारी स्कूलों को बंद करने और 21 जिलों के डाइट सेंटरों में जेबीटी व डीएड कोर्स बंद करने के फैसले पर बृहस्पतिवार को विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरा। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अध्यापक विद्यार्थी अनुपात 1:30 का है। सीएम ने कहा कि जेबीटी का लेकर अब कोई क्रेज नहीं है। आने वाले दिनों में जेबीटी भर्ती नहीं होने के भी स्पष्ट संकेत सीएम ने दे दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्किल डेवलेपमेंट पर जोर देगी।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X