Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ब्रिटिश संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा गलत:मनोहर लाल

Updated on Wednesday, March 17, 2021 17:51 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रिटिश संसद में किसान आंदोलन पर हुई चर्चा पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को चंडीगढ़ में ब्रिटेन के सांसद एवं मंत्री लॉर्ड अहमद के नेतृत्व में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस एवं उप उच्चायुक्त सुश्री कैरोलिन रोवेट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से भेंट की। मुलाकात के दौरान निवेश सहित कई विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रिटिश संसद में किसान आंदोलन के मुद्दे पर हुई चर्चा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह हमारे देश का आंतरिक मामला है।

(SUBHEAD)

मुख्यमंत्री ने लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के नाम एक नोट ब्रिटेन के सांसद एवं दक्षिण एशिया व राष्ट्रमंडल मामलों के मंत्री लॉर्ड अहमद और ब्रिटिश उच्चायुक्त को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सम्प्रभुता का ब्रिटेन को सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश संसद में किसान मुद्दे पर हुई चर्चा को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में गैरजरूरी हस्तक्षेप बताया।  मुख्यमंत्री ने हरियाणा में ब्रिटेन के पहले से स्थापित उद्योगों और जिन नए उद्योग प्रस्तावों पर बातचीत चल रही है, उनको प्राथमिकता और समय से पूर्ण कराने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी निवेश और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हमने ‘‘विदेश सहयोग विभाग’’ के नाम से एक विशेष विभाग का गठन किया हुआ है। विदेशी निवेश के मसलों पर यह विभाग सभी आवश्यक कार्य करता है। इस दौरान ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए हरियाणा के युवाओं के लिए व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भी कहा गया। ब्रिटेन के मंत्री लॉर्ड अहमद एवं ब्रिटिश उच्चायुक्त को बताया गया कि हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट, स्मार्ट सिटी, अर्बन प्लानिंग, पशुपालन, एग्रीकल्चर, वोकेशनल एजुकेशन, कृषि, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने सभी मसलों पर एक क्रियान्वयन प्रारूप तैयार कर लेने का सुझाव दिया। 

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X