Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा मेगा वैक्सिनेशन ड्राइव:मनोहर लाल 

Updated on Wednesday, March 17, 2021 17:46 PM IST

चंडीगढ़, 17 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना केस दोबारा बढऩे के बाद सरकार ने टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, क्लिनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सप्ताह में दो दिन मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने का फैसला किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 7.50 लाख लोगों को टीका लगाया गया है और 15 मार्च को मेगा सोमवार ड्राइव में एक ही दिन में रिकॉर्ड 1.59 लाख लोगों को टीका लगाया गया था। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।
(SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी रिपोर्ट में बताया कि गत मंगलवार को भी 65,000 लोगों को टीका लगाया गया था।  अब प्रदेश सरकार ने हर सप्ताह के सोमवार और मंगलवार को इस तरह की मेगा ड्राइव शुरू करने की योजना बनाई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अब तक 80 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स और 67 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा, 60 वर्ष से ऊपर और 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी हो, ऐसे 3.5 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जा रही है और अब एक बार फिर पहले की तरह प्रति दिन 25,000 से 30,000 टेस्ट किए जाने पर जोर दे रहे हैं। प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट दर 93 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रसार के लिए जिला स्तर पर अंतर विभागीय समितियों का गठन किया गया है।  इसके अलावा, राज्य सरकार सामाजिक समारोहों में लोगों की संख्या को सीमित करने पर भी विचार कर रही है। 
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल,  मुख्यमंत्री की उपप्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक  प्रभजोत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी  उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X