Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा बनाएगा ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’:दुष्यंत चौटाला

Updated on Wednesday, March 17, 2021 17:38 PM IST

चंडीगढ़,17 मार्च। हरियाणा को एयरोस्पेस व डिफेंस क्षेत्र के उद्योगों का भी हब बनाया जाएगा, इसके लिए ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनाई जा रही है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा नागरिक उड्डïयन विभाग तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से पंचकूला के लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाऊस में स्टेकहोल्डर्स की कान्फ्रैंस के बाद दी। उन्होंने बताया कि पॉलिसी बनाने के लिए हरियाणा के नागरिक उड्डïयन विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में नागरिक उड्डïयन विभाग, एमएसएमई विभाग, उद्योग विभाग के निदेशक तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो अगले 15-20 दिन में स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेकर पॉलिसी का ड्रॉफ्ट तैयार करेगी। 
(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की कोशिश रहेगी कि एक मई 2021 को ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनकर तैयार हो जाए। डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक उड्डïयन विभाग का प्रभार भी है, ने इससे पूर्व ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ गठित करने के लिए सुझाव लेने हेतु स्टेकहोल्डर्स की आयोजित की गई कान्फ्रैंस की अध्यक्षता की। देशभर से ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस’ के क्षेत्र में नामी कंपनियों से आए प्रतिनिधियों के सुझाव लेने व चर्चा करने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्टेकहोल्डर्स से कई राऊंड की चर्चा करके एक ऐसी अद्वितीय नीति ‘हरियाणा उद्योग एवं रोजगार नीति-2020’ बनाई है जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, यही नहीं कई राज्यों ने तो हरियाणा सरकार की इस नीति का अनुकरण भी किया है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऑटो सैक्टर में तो हरियाणा राज्य पहले से ही अग्रणी है,अब ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनाकर राज्य में एयरोस्पेस तथा डिफेंस से जुड़े अधिक से अधिक उद्योगों को आमंत्रित करना चाहते हैं ताकि हरियाणा इन क्षेत्रों में भी हब बन सके। उन्होंने बताया कि हिसार में जो एविएशन-हब तैयार हो रहा है उससे एयरोस्पेस तथा डिफेंस क्षेत्र के अन्य उद्योगों को भी आने का अवसर मिलेगा। इससे पहले पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष प्रदीप मुलतानी ने उपमुख्यमंत्री तथा हरियाणा सरकार के अधिकारियों का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि देश की सेनाओं में हरियाणा का योगदान अहम है। रक्षा के क्षेत्र में उद्योगों के लिए नीति बनाना वर्तमान समय की मांग है। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की हरियाणा चैप्टर के चेयरमैन प्रणव गुप्ता ने कहा कि चैंबर के प्रतिनिधियों द्वारा हरियाणा सरकार को यह पॉलिसी बनाए जाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा।  इस अवसर पर विशिष्टï अतिथि के तौर पर नागरिक उड्डïयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने स्टेकहोल्डर्स द्वारा दिए गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इन सुझावों को शामिल करके एक डाइनेमिक व कंप्रीहैंसिव पॉलिसी बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एयरोस्पेस तथा डिफेंस के क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें दी जाएंगी। 
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X