Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में पहले होगी जनगणना फिर बनेंगी नई तहसील

Updated on Wednesday, March 17, 2021 17:29 PM IST

 
चंडीगढ़, 17 मार्च। हरियाणा में एक अप्रैल से जनगणना शुरू होगी। जनगणना के बाद ही प्रदेश में नई तहसील व जिलों का गठन किया जाएगा। इस मामले में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली कमेटी सरकार को एक रिपोर्ट देगी।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को विधानसभा में अटेली से विधायक सीता राम द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने अपने हलके के दोंगड़ा अहीर गांव का दर्जा बढ़ाकर उप-तहसील बनाने की मांग की थी। इससे पहले वे अटेली को उपमंडल बनाए जाने की मांग भी कर चुके हैं। दुष्यंत ने कहा कि नियमों के हिसाब से उप-तहसील के लिए साथ लगते 10 गांवों की आबादी 60 हजार होनी चाहिए।
(SUBHEAD)
इसी तरह से उसके अधीन 5 से 10 पटवार सर्कल होने अनिवार्य हैं। 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्र के साथ 15 किमी के दायरे में कोई दूसरी उप-तहसील नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि नई जनगणना के बाद सही आंकड़ा सरकार के पास होगा तो इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। यहां बता दें कि सरकार ने नए जिलों, उपमंडल, तहसील व उप-तहसील के लिए दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया हुआ है। इसमें संसदीय कार्यमंत्री कंवरपाल गुर्जर व सहकारिता मंत्री डॉ़ बनवारी लाल बतौर सदस्य शामिल हैं। दुष्यंत ने कहा कि जनगणना के बाद नए उपमंडल बनाने की कार्रवाई शुरू होगी। प्रदेश में एक अप्रैल से जनगणना का काम शुरू होगा। केंद्र सरकार ने कोरोना के कारण पिछले साल जनगणना कार्य को स्थगित कर दिया था। प्रदेश सरकार नई जनगणना के आधार पर ही प्रदेश में भूगौलिक बदलाव करेगी। खट्टर सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में उस समय विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया था। धनखड़ कमेटी की सिफारिशों के बाद चरखी दादरी को राज्य का 22वां जिला बनाया गया था। उस समय आधा दर्जन से अधिक नये उपमंडल, तहसील व सब-तहसील भी बने थे। दुष्यंत की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी की भी बैठकें हो चुकी हैं। 100 से अधिक नई ग्राम पंचायतों का गठन अभी तक सरकार कर चुकी है। असंध, गोहाना, नारनौल, डबवाली व हांसी को जिला बनाने की मांग उठ रही है। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X