Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में सभी अस्पताल होंगे अपग्रेड, क्षमता होगी दोगुणी

Updated on Wednesday, March 17, 2021 17:19 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में उपमंडल स्तर पर चल अस्पतालों को अपग्रेड करेगी। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। प्रदेश में अब सब-डिवीजन के मौजूदा अस्पतालों की क्षमता बढ़ाकर डबल की जाएगी। घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने की मांग की। उन्होंने दलील दी कि उनके हलके के कई गांव यमुना बेल्ट से सटे हैं। इन गांवों से करनाल की दूरी काफी अधिक है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने घरौंडा अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड का करने का ऐलान करते हुए कहा कि सभी उपमंडल स्तर के अस्पतालों में बेड की संख्या डबल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में सभी जिला अस्पतालों को 200 बेड का करने का ऐलान किया है।
(SUBHEAD)
गत दिवस सीएम मनोहर लाल खट्टर बजट पर रिप्लाई के दौरान भी यह ऐलान कर चुके हैं। विज ने कहा कि उपमंडल स्तर के अस्पतालों में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। नये उपकरण लगेंगे और सभी प्रकार की टेस्टिंग सुविधा अस्पतालों में होगी। विज ने कहा कि प्रदेश के चार जिलों पंचकूला, अंबाला, गुरुग्राम व फरीदाबाद सिविल अस्पतालों में सरकार पीपीपी मोड पर कैथ लैब सुविधा शुरू कर चुकी है। दूसरे चरण में एक दर्जन और अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिए जा चुके हैं। इन चार जिलों में लोगों को 50 हजार से भी कम में स्टंट की सुविधा दी गई है। विज ने कहा कि अस्पतालों में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा भी शुरू होगी। प्रदेश सरकार डॉक्टरों के 250 और 60 दंत चिकित्सकों की नये पदों के सृजन का फैसला कर चुकी है। वहीं सरकार ने इस साल में 500 डॉक्टरों के पदों पर सीधी भर्ती का फैसला भी लिया है। प्रदेश सरकार ने भिवानी में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का नाम स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा के नाम पर करने का फैसला लिया है। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X