Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा व पंजाब की विधानसभा में सीमा विवाद गहराया

Updated on Monday, March 15, 2021 17:06 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के अकाली विधायकों द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री का घेराव किए जाने के बाद दोनों राज्यों में विधानसभा को लेकर सीमा विवाद गहरा गया है। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को एक आदेश जारी करके हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को जहां पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं वहीं हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के अधिकारियों को दोनों राज्यों की इमारत को आपस में जोडऩे वाले कॉमन रास्तों के बारे में ठोस फैसला लेने को कहा है। तीनों राज्यों की संयुक्त समिति की रिपोर्ट के बाद अगर जरूरी हुआ तो विधानसभा परिसरों की निशानदेही भी हो सकती है।
उसके बाद बिना मंजूरी के कोई भी एक-दूसरे के कैंपस में नहीं आ सकेगा। स्पीकर ने अधिकारियों को एसओपी में दोनों राज्यों के लिए अलग-अलग एंट्री प्वांइट चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

(SUBHEAD)

स्पीकर ने चंडीगढ़ के डयूटी मजिस्ट्रेट, सीआईडी और पंजाब से रिपोर्ट तलब की है। वे हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, चंडीगढ़ के गृह सचिव अरुण गुप्ता, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। सीएम का घेराव करने की कोशिश और नारेबाजी के मुद्दे की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसका का इनपुट सीआईडी की ओर से पहले ही दे दिया गया था। ग्रांउड जीरो पर तैनात सीआईडी कर्मियों ने करीब 45 मिनट पहले इस बात की आशंका जताई थी कि विधानसभा परिसर में पंजाब के अकाली नेता खुलेआम घूम रहे हैं। वहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। आला अधिकारियों ने ग्रांउड जीरो पर तैनात कर्मचारियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इनपुट होने के बाद भी विस कैम्पस में हुई नारेबाजी पर स्पीकर ने कड़ा नोटिस लेते हुए आला अफसरों को फटकार लगाई है। स्पीकर ने डीजीपी से इनपुट के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस अफसरों व कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब की है। हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों द्वारा सीएम का घेराव करने की कोशिश व नारेबाजी के मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी हुई है। शिकायत में पंजाब के 9 अकाली विधायकों के अलावा 8 अन्य लोगों के शामिल होने के आरोप लगाए हैं। एफआईआर दर्ज करने से पहले चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में कानूनी राय ले रही है। कानूनी राय आने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X