Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में अब ओवरलोड वाहनों की खैर नहीं

Updated on Monday, March 15, 2021 16:59 PM IST



चंडीगढ़। हरियाणा में सडक़ हादसों का कारण बनते हुए सडक़ पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों की अब खैर नहीं है। परिवहन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग द्वारा करवाए गए सर्वे के अनुसार प्रदेश के अंबाला, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, हिसार, सिरसा आदि जिलों में सर्वाधिक ओवरलोड वाहन चाहते हैं। जिनसे न केवल सडक़ों की हालत जर्जर होती है बल्कि लंबे और ऊंचे वाहनों के कारण हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में रोजाना करीब 70 लाख रुपए के चालान हो रहे हैं। जनवरी-फरवरी में 43.04 करोड़ रुपए की रिकार्ड वसूली की है। जनवरी में 7308 चालान किए गए। जिनसे 24 करोड़ 24 लाख 56 हजार 910 रुपए की राशि एकत्र हुई। फरवरी में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा कुल 7007 चालान किए गए, जिसमें से 5881 लोगों से 18 करोड़ 79 लाख 46 हजार 650 रुपए की राशि बरामद की गई। 

(SUBHEAD)

विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जबकि 1126 चालान केस अभी लंबित है। कुल मिलाकर दोनों महीनों में 14 हजार से अधिक चालान किए गए हैं। परिवहन आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों के अनुसार सभी जिलों के आरटीए को सख्त निर्देश हैं कि ओवर लोडेड वाहनों पर नकेल कसी जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता भी फैलाई जा रही है। जिसके चलते सडक़ सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस बीच परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा के तेजी से विकसित हो रहे सडक़ नेटवर्क को रोड इंजीनियरिंग की मदद से सुदृढ़ किया जा रहा है। सडक़ उपयोगकर्ताओं के लिए संकेतिक, जेब्रा क्रासिंग, पैदल पथ पार योजना, चौराहों पर ट्रैफिक लाइट इत्यादि का प्रबंध किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा चालान के संबंध में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार फरवरी माह के दौरान अंबाला जिला में 433, भिवानी में 524, दादरी में 201, फरीदाबाद में 194, फतेहाबाद में 264, गुरुग्राम में 487, हिसार में 820, झज्जर में 255, जींद में 136, कैथल में 174, करनाल में 230, कुरूक्षेत्र में 349, महेंद्रगढ़ में 219, नूंह 534, पलपवल में 91, पंचकूला में 357, पानीपत में 360, रेवाड़ी में 310, रोहतक में 332, सिरसा में 99, सोनीपत में 248, यमुनानगर में 390 वाहनों के चालान करके 18 करोड़ 79 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X