Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसान, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास व गरीब कल्याण को समर्पित बजट : ओमप्रकाश धनखड़

Updated on Saturday, March 13, 2021 14:42 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया बजट किसान, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास व गरीब कल्याण को समर्पित है l उन्होंने कहा कोरोना महामारी के विकट समय के बाद भी हरियाणा का बजट 13 फीसदी बढाकर विकास के कार्यों को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल साधुवाद के पात्र है l भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकार वार्ता कर बजट पर प्रतिकिया दी और हरियाणा की जनता को किसान और गरीब कल्याण को समर्पित बजट की बधाई दी l  

(SUBHEAD)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा ख़ुशी की बात है कि हरियाणा में बुजुर्गों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि में 250 रूपये की बढ़ोतरी करके 2500 रूपये किया गया l प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में भी सात श्रेणियों को बढ़ाकर उसमे पत्रकार,नम्बरदार, 5 एकड़ से कम जमीन के किसान और  एक लाख अस्सी हजार से कम आमदनी के सभी लोगों को शामिल करके एक बड़ा काम किया है l  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के इस कदम से हरियाणा की जयादातर आबादी इसके दायरे में आ जाएगी और उन्हें स्वास्थ्य की सुरक्षा का लाभ मिलेगा l गरीब कल्याण के लिए मुख्यमंत्री अन्तोदय योजना की शुरुआत भी सराहनीय कदम है l उन्होंने कहा कि इसी तरह  आंगनवाडियों को प्लेस्कूल में बदलना,सौरउर्जा, ग्रामीण ढांचागत विकास, मृदा संवर्धन, किसानी के लिए सिंचाई और सूक्ष्म सिंचाई की योजनाओं के बजट में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है l सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बजट की बढौतरी हरियाणा सरकार ने बिना किसी कर को बढ़ाए की है इसके लिए भी सरकार को धन्यवाद है l  सरकार बजट में रखी गई सभी बातों पर खरी उतरेगी l

बजट में 50 हजार रोजगार देने की बात पर धनखड़ ने कहा कि हमारी सरकार ने रोजगार के मामले में दूसरी सरकारों से कही अधिक अवसर युवाओं को दिए है l पिछले 6 वर्ष में हमने 80 हजार सरकारी नौकरियां हरियाणा के युवाओं को देने का काम किया है l कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए धनखड़ ने कहा पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस जो एक वातावरण बनाने का प्रयास पूरे प्रदेश में कर रही थी, कि सदन में सरकार के प्रति अविश्वास का भाव है, बुधवार को उसका सच सबके सामने सदन में आ गया l  

किसानों की आमदनी दो गुनी करने के प्रश्न पर धनखड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश किसानों को  लाभकारी मूल्य देने की तरफ देश के सभी राज्यों में अग्रिणी है l कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि जो लोग आज किसानों का हितैषी होने का ढोंग कर रहे है वे पंजाब,राजस्थान जैसे राज्यों में अपनी सरकारों से किसानों के हित के फैसले क्यों नहीं करवा लेते l हरियाणा गन्ने को 350 रूपये प्रति किवंटल खरीदता है पंजाब क्यों नहीं, हरियाणा अपने किसानों को 12 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देता है, पंजाब या राजस्थान क्यों नहीं देता l हम एम एस पी पर फसल खरीद रहे है पंजाब और राजस्थान क्यों नहीं खरीद रहे l उन्होंने कहा कांग्रेस का स्वभाव बन गया है हर बात का विरोध करना, कृषि कानूनों पर भी कांग्रेस ऐसा ही कर रही है l जो लोग स्वामीनाथन की रिपोर्ट को 6 साल तक पांव के नीचे दबाये बैठे रहे वे कैसे किसान के भले की बात कर सकते है l नकली किसान हितैषियों की पोल जनता खुद खोल रही है l
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X