Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हर स्टेशन पर रूकी मनोहर की बजट एक्सप्रेस, दी राहत

Updated on Saturday, March 13, 2021 13:54 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बजट एक्सप्रेस जब रवाना हुई तो प्रदेश के सभी स्टेशनों पर रूकते हुए सौगात देती रही। समूचे बजट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने जहां प्रदेश के सभी वर्गों को खुश करने का प्रयास किया है वहीं हरियाणा में समान विकास का भी संदेश देने का प्रयास किया है।
विपक्ष द्वारा पेंशन को मुद्दा बनाए जाने पर सीएम ने प्रदेश में मिलने वाली बुढापा तथा विधवा व अन्य तरह की पेंशन को 2250 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये मासिक करने का ऐलान कर दिया है। कोरोना काल ने हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को बढ़ा दिया है। भविष्य में इस तरह के हालात दोबारा न पैदा हों इसके लिए सीएम ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है।

(SUBHEAD)
मनोहर लाल ने ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ के नाम से एक विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ क्षारीय और लवणीय मृदा के उपचार हेतु योजना में किसानों की भागीदारी के लिए एक नया पोर्टल भी स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही, वर्ष 2021-22 में कम से कम एक लाख एकड़ भूमि का सुधार करने की बात भी कही है।
पंजीकृत किसानों द्वारा फसल की बिजाई की विस्तृत जानकारी ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर 9.14 लाख किसानों ने पंजीकरण करवाया है। सीएम ने ‘सभी के लिए खेल’ का विजन पेश करते हुए खेल विभाग के लिए 394 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया। किसान आंदोलन को देखते हुए बजट में किसानों को भी खुश करने का प्रयास किया गया है। जिसके चलते किसानों को पैसे निकालने की सुविधा देने के लिए 1000 मोबाइल एटीएम शुरू करने का ऐलान खट्टर ने किया है।

(MOREPIC1)  
मुख्यमंत्री ने बजट में किसी तरह के नए कर का तो ऐलान नहीं किया है अलबत्ता यह साफ कर दिया है कि गांवों में स्टाम्प ड्यूटी पर बिजली बिलों पर लगाए गए सैस जारी रहेंगे। यह पैसा पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों पर खर्च होगा। 1000 आयुष सहायक व 22 आयुष कोच कांट्रेक्ट पर रखे जाएंगे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा। डिजिटल टैबलेट और डिजिटल क्लासरूम के लिए 700 करोड़ रुपये की योजना का ऐलान सीएम ने किया है।
केजी से पीजी तक की पढ़ाई अब एक ही कैम्पस में संभव होगी। पहले चरण में एमडीयू रोहतक व कुरुक्षेत्र विवि का चयन किया गया है। 20 साल से निकायों की प्रॉपर्टी के किरायेदारों व लीज पर बैठे लोगों को अब मालिकाना हक मिलेगा। इसके लिए योजना का ऐलान किया गया है। पंचूकला व हिसार को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पंचकूला को सौर सिटी/ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने की भी योजना है। धर्मनगरी - कुरुक्षेत्र के लिए 'दिव्य कुरुक्षेत्र' योजना का ऐलान किया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

(MOREPIC2) 
सीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 91 साल पहले हुए इस आंदोलन की याद में ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान’ शुरू होगा। इसके तहत प्रदेश के एक लाख ऐसे परिवारों का उत्थान किया जाएगा, जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से भी कम है। सीएम ने बजट में कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि अब शादी से पहले या उसी दिन देने का फैसला लिया है। इसके लिए नीति को सरल किया जाएगा। अनुसूचित जाति के परिवारों के कानूनी मदद के लिए अब 11 की बजाय मिलेंगे 22 हजार मिलेंगे। इसके अलावा अदालतों में सरकार द्वारा ऐसे परिवारों को उनकी मांग के अनुसार भी मदद की जाएगी।
बाक्स---
हरियाणा का बजट एक नजर में
कुल बजट 155645.45
कुल घाटा 029193.95
कुल कर्ज 199823.00
राजस्व प्राप्तियां 087733.22
कुल प्राप्तियां 127484.26
कुल खर्च 127484.26

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X