Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: सेवा को समर्पित शहर की 40 अग्रणी महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

Updated on Sunday, March 07, 2021 19:23 PM IST

-गुडग़ांव विकास मंच एवं ब्राह्मण वेलफेयर एसो. ने किया सम्मानित

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। चिकित्सा, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, वकालत, कला समेत कई क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं का रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान किया गया। सम्मान को पाकर अभीभूत महिलाओं ने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में और भी बेहतरी से काम करते हुए समाज में अपनी भूमिका दर्ज कराएंगी। साथ ही यहां अतिथियों ने सभी से अपील की कि बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।

(MOREPIC1) 

सामाजिक संस्था ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन एवं गुडग़ांव विकास मंच के संयुक्त तत्वधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 40 महिलाओं को उनके समाज में बेहतरीन योगदान व कुशल कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

(MOREPIC2)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर मधु आजाद, आरएसएस के पूर्व प्रचारक संजय विनायक जोशी व उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश निर्मल यादव मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतला अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शर्मा, समाजसेवी राजकुमार त्यागी, श्रीराधा-कृष्ण गौशाला संचालिका साध्वी सविता, भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, केनविन फाउंडेशन से सतीश तायल मौजूद थे।

(MOREPIC3)

मेयर मधु आजाद ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। खुद को महिलाओं ने साबित करके दिखाया है। संजय विनायक जोशी ने यहां एकत्रित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी और भविष्य में भी श्रेष्ठता से कार्य करने को प्रेरित किया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश निर्मल यादव ने महिलाओं को शिक्षा देकर जीवन में आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब समय महिलाओं के सपनों को पंख लगाने का है। परिवार का हर सदस्य इसमें अपनी भूमिका निभाए।

(MOREPIC4)

संस्था के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जिन महिलाओं को यहां समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया, उनमें मेडिकल स्टाफ पूनम सहराय, रितु मलिक, सरोज बाला, बबीता, जपिंदर, उषा रानी, सरोज कुमारी, ममता भारद्वाज, पत्रकारिता से साक्षी रावत, एडवोकेट अर्चना चौहान, एडवोकेट ललिता कपूर, डॉक्टर मनीषा शर्मा, राष्ट्रीय कवित्री डॉक्टर कृष्णा जैमिनी, समाज सेविका व पूर्व नगर पार्षद फर्रूखनगर नीरू शर्मा, नेशनल घुड़सवार प्रगति तायल, राष्ट्रीय चित्रकार हिमांशी शर्मा, खेल प्रशिक्षक सोना यादव, राजकीय कन्या विद्यालय गुडग़ांव गांव की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, यूरो ग्लोबल स्कूल प्रधानाचार्य नैंसी शर्मा, शिक्षिका रेनू भारद्वाज, शिक्षाविद् रत्ना जैन, निकिता बंसल, मिथिलेश शर्मा, वंदना शर्मा, रेनू शर्मा, समाज सेविका शशि शर्मा, अनु यादव, कांता शर्मा, शिरोमणि फाउंडेशन अध्यक्ष नलिनी अस्थाना, श्री राधा-कृष्ण गौशाला संचालिका सविता, बैंक कर्मी शिवानी शर्मा, कोमल भटनागर, समाज सेविका ललिता तायल को सम्मानित किया गया।

 (MOREPIC5) 

पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्रप्रकाश भारद्वाज, सत्यप्रकाश, बनवारी लाल शर्मा, दिनेश मुद्गिल, अंबिका प्रसाद शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार मेहरा, नीरज अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, गौरव शर्मा, दीपक कटारिया, नरेश शर्मा, जतिन शर्मा, धनश्याम वशिष्ठ, नरोत्तम वत्स, सत्यप्रकाश शर्मा को भी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X