Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाएगी पुलिस

Updated on Friday, February 26, 2021 18:27 PM IST

चंडीगढ, 25 फरवरी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बाल यौन उत्पीड़न रोकने के लिए सभी के सहयोग से व्यापक स्तर पर प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस सामाजिक बुराई पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए ’स्पीक-अप’ संस्कृति को प्रोत्साहन देकर सभी को आवाज बुलंद करनी होगी।  
डीजीपी गुरुवार को पंचकूला में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस के सहयोग से आयोजित राज्यव्यापी सामाजिक जागरूकता अभियान ’हिफाज़त’ की शुरूआत करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
सहज-सजग-सुरक्षित बचपन विषय पर आमजन को जागरूक होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बाल यौन उत्पीड़न एक गंभीर अपराघ एवं अत्यंत सवेंदनशील मुद्दा है। आज बचपन को उन्हीं से सर्वाधिक खतरा है जिस पर बच्चे सबसे अधिक विश्वास करते हैं। दुर्भाग्यवश बाल यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे पर समाज में खुले तौर पर चर्चा नहीं होती। अगर होती है तो लोग असहज हो जाते है। उन्होंने बाल यौन शौषण को लेकर समाज में चुप्पी की मानसिकता को तौड़ने के लिए आयोग द्वारा की गई समग्र एवं सर्वांगीण पहल के लिए आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे के विश्वास को तोड़कर बचपन को बर्बाद करने वाली यह समस्या केवल भारत में ही नहीं है बल्कि समस्त संसार में इसकी चर्चा हो रही है।
यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा सभी महिला पुलिस थानों को चाइल्ड फ्रैंडली बनाने के लिए पहल की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी महिला पुलिस थानों में एक चाइल्ड फ्रैंडली रूम बनाया जाएगा जहां माता-पिता के साथ आए व अन्य सभी बच्चे खेलकूद कर अपना समय व्यतीत कर सकेंगे। इस रूम मे बच्चों के लिए खिलौने, झूले व अन्य सामान उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर डीजीपी हरियाणा ने अभियान ’हिफाज़त’ से संबंधित एक पुलिस बोर्ड का भी अनावरण किया जिसे प्रदेश के सभी पुलिस थानों में लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डीजीपी ने वीडियो वैन ’हिफाज़त एक्सप्रेस’ को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पहले समाज में बाल यौन उत्पीड़न पर जागरूकता को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए एडीजीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन, हरियाणा श्रीमति कला रामचंद्रन ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए बच्चों को यौन उत्पीडन एवं अन्य प्रकार के शोषण से सुरक्षित रखना आवश्यक है। इससे पहले बोलते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव डाॅ.राकेश गुप्ता ने कहा कि बाल यौन उत्पीड़न रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास की जरूरत है। उन्होंने हरियाणा से चलाए गए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर पहचान मिली।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयनपर्सन ज्योति बैंदा ने कहा कि बचपन को सुरक्षित बनाने के लिए अब हमें मिलकर जिम्मेदारी उठानी होगी। लोगों का सिस्टम में विश्वास भी बढ रहा है। प्रत्येक बच्चे को बिना किसी भय के बढ़ने को अधिकार है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त पंचकूला सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा, एसीपी पंचकूला श्रीमति ममता सौदा व पुलिस विभाग, हरियाणा राज्य विधि सेवा प्राधिकरण व आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X