Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र

Updated on Tuesday, February 23, 2021 21:23 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा के बजट सत्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी को घेरने की तैयारी कर ली है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विधायकों ने इस बात का समर्थन किया कि बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

इसके अलावा कांग्रेस द्वारा एपीएमसी एक्ट में संशोधन कर उसमें किसान के लिए एमएसपी की गारंटी का प्रावधान जोड़ने के लिए कांग्रेस की तरफ से एक प्राइवेट मेंबर बिल भी इसी सत्र में लाया जाएगा।

हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता के सामने समस्याओं और विपक्ष के पास मुद्दों का अंबार लगा हुआ है। क्योंकि, सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मौजूदा सरकार में सिर्फ घोटाले हो रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा। कांग्रेस की तरफ से शराब और रजिस्ट्री घोटाले पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। पीजीटी संस्कृत, टीजीटी इंग्लिश और ग्राम सचिव समेत एक के बाद एक भर्तियों के रद्द होने के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस प्रस्ताव लेकर आएगी। भर्तियों के पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार से जवाब मांगेगी।

इतना ही नहीं, हरियाणा डोमिसाइल के नियमों और खेल नीति में किए गए बदलाव पर भी कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करवाएगी। क्योंकि, डोमिसाइल के नियमों में फेरबदल से प्रदेश की नौकरियों में अन्य राज्यों के लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और हरियाणा की आरक्षित श्रेणियों एससी और बीसी को नौकरी मिलना मुश्किल हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर सरकार से किसान आंदोलन का जल्द समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को 3 महीने पूरे होने वाले हैं। सरकार को अब किसानों की मांगें मानने में देरी नहीं करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वो अपनी फसलों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X