Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा:लॉकडाउन में बढ़ गए घरेलू हिंसा व गृह क्लेश के मामले

Updated on Friday, February 19, 2021 22:53 PM IST

चंडीगढ़, 19 फरवरी।हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज दलाल ने कहा है कि पिछले साल कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में घरेलू हिंसा व गृह क्लेश के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जिन्हें महिला आयोग की टीमों द्वारा सुलझाया गया है। आयोग की टीमों द्वारा घरेलू हिंसा को लेकर सुनवाई करना, जिलों में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुलझाना और महिलाओं के अधिकारों को लेकर दर्ज हुए मामलों में पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट लेना, कानूनी साक्षरता शिविरों के माध्यम से विशेष रूप से दूर दराज  के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकोें में अधिक से अधिक महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। 
महिला आयोग की कार्यप्रणाली पर रिपोर्ट जारी करते हुए शुक्रवार को प्रीति भारद्वाज ने बताया कि इस बार मात्र महिलाएं ही नहीं बल्कि कुछ मामलों में पुरुषों, बच्चों बुजुर्गों के साथ में अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी महिला आयोग के संज्ञान में आई हैं। अंतर्राज्यीय मुद्दों को हल करने वाली एचएससीडब्ल्यू भारत के अलग अलग राज्यों में महिलाओं से होने वाली घरेलू हिंसा, रेप और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों से उनकी रक्षा कर रही है। महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में भी जाकर हरियाणा महिला आयोग ने समस्याओं का निदान किया है। 
एचएससीडब्ल्यू ने संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं के साथ सोला दिनों के अभियान को नवीनतम बनाने के लिये नया आयाम स्थापित किया है। हरियाणा महिला आयोग ने जिलों में महिला कैदियों की स्थिति में सुधार लाने को लेकर भी काम किया। महिला आयोग ने 90 प्रतिशत एनआरआई मामले सुलझाने का भी रिकार्ड काम किया।
(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक 63 प्रतिशत शिकायतों का निदान किया गया है। अप्रैल 2017 से जुलाई 2017  इन चार महीनों में आयोग के पास सात प्रतिशत ही शिकायतें निदान किया। जुलाई 2017 से दिसंबर 2017 तक लगभग 10 प्रतिशत शिकायतों का निदान किया। दिसंबर 2017 से मार्च 2018 तक 85 प्रतिशत शिकायतों का निदान किया । अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 2384 शिकायतों में से 72 प्रतिशत शिकायतों का निदान किया। अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक 79 प्रतिशत समस्याओं का निदान किया। अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक 82 प्रतिशत समस्याओं का निदान किया। कोविड-19 महामारी के दौर में भी महिला आयोग ने चुनौतियों का सामना करते हुए काम किया है। आयोग ने एक हेल्पलाईन नंबर और व्हाटसअप नंबर जारी कर और 17 विभिन्न क्षेत्रों की एक्सपर्ट महिलाओं की वाॅलींटीयर टीम बनाई।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X