Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

का श्योकंद बनी ‘मेरा पानी-मेरी विरासत योजना’ की ब्राण्ड अम्बेसडर

Updated on Thursday, February 18, 2021 21:29 PM IST

चंडीगढ़, 17 फरवरी।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियों पर गर्व प्रकट करते हुए कहा है कि उन्होंने न केवल हरियाणा का, बल्कि देश का विश्व में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां न केवल खेल, शिक्षा, प्रबंधन, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में अग्रणी हैं, बल्कि अब फिल्मों और सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में भी परचम लहरा रही हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर फेमिना मिस ग्रेण्ड इण्डिया मनिका श्योकंद से भेंट के दौरान बातचीत कर रहे थे। कैमिकल इंजीनियर मनिका श्योकंद जिला जींद की रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें व उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पर आज पूरे प्रदेश को गर्व है। उन्होंने कामना की कि वे इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए विश्व सुन्दरी बनें। उन्होंने मनिका श्योकंद को गीता और शॉल भेंट किये और उनसे गीता का अध्ययन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गीता में उन्हें जीवन की सब समस्याओं का समाधान मिलेगा।  

(SUBHEAD)


प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मनिका श्योकंद पिछले 6 साल में प्रदेश की तीसरी बेटी हैं, जिन्होंने सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले, मानुषी छिल्लर और मीनाक्षी ने भी इसी तरह की सौन्दर्य प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। मानुषी छिल्लर तो वर्ष 2017 में विश्व सुन्दरी बनी, जबकि मीनाक्षी वर्ष 2018 में रनरअप रही। उन्होंने कहा कि खेलों में तो प्रदेश की बेटियों ने पदकों की झड़ी लगाकर अपने दमखम का लोहा मनवाया है। इस समय टोकियो ओलम्पिक की तैयारी के लिए कैम्प चल रहा है। उसमें चयनित देश की 37 महिला बॉक्सर में से 22 हरियाणा की हैं।
इस अवसर पर मनिका श्योकंद ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए भविष्य में पर्यावरण संरक्षण पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए न केवल जल, वायु और मिट्टी का बचाना जरूरी है, बल्कि उपयोग किये गये उत्पादों का सही से निपटान करना भी जरूरी है। विशेषकर, सैनेटरी पैड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसको बनाने में प्लास्टिक की अपेक्षा बॉयोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे कि कॉटन, बांस, केला, जूट आदि का उपयोग किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने मनिका श्योकंद की पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें प्रदेश में ‘मेरा पानी-मेरी विरासत योजना’ का ब्राण्ड अम्बेसडर बनने का सुझाव दिया, जिस पर मनिका श्योकंद व उनके परिजनों ने तुरंत सहमति व्यक्त की।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भूजल स्तर की गिरावट को देखते हुए जल को बचाने की बड़ी जरूरत है। यह न केवल आम आदमी के जीवन की समस्या है, बल्कि प्रदेश में किसानों और कृषि की जीवन रेखा है।
उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से हमने ‘मेरा पानी- मेरी विरासत योजना’ शुरू की है। इसमें धान के स्थान पर कम पानी से उगने वाली फसलें बोने पर किसान को प्रति एकड़ सात हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ.अमित कुमार अग्रवाल, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मनिका श्योकंद की माता श्रीमती ममता श्योकंद, पिता सूरजमल श्योकंद व उसके मामा-मामी व भाई उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X